01 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवा अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करायें- जिला निर्वाचन अधिकारी
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::मैनपुरी:: अवनीश कुमार :C016:: Date ::14 ::12 :: .2022 :भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष तिथियों में बूथ लेवल अधिकारी अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची अपडेशन का कार्य पूरी जिम्मेदारी से करें- अविनाश कृष्ण सिंह
राजनैतिक दल मतदाता सूची को अद्यावधिक करने में सहयोग दें, तत्काल बूथ लेवल एजेंट तैनात कर सूची उपलब्ध करायें- डीईओ
मैनपुरी – जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने राजनैतिक दलों के साथ फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण से पूर्व एवं पुनरीक्षण के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियों से सम्बन्धित बैठक में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने आर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 12 दिसम्बर से संचालित है, अभियान के दौरान ऐसे मतदाता जिनका नाम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में 02 स्थानों की नामावली में सम्मिलित है अथवा एक ही मतदेय स्थल की नामावली में सम्मिलित है. मृतक एवं शिफ्टेड है, तो ऐसे मतदाता स्वयं एवं परिवार का कोई भी सदस्य फॉर्म -07, फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में सम्मिलित प्रविष्टि में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार हेतु फॉर्म-08 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत स्थान परिवर्तन की स्थिति में फॉर्म-08 (क) भरकर जमा करें, ऐसे मतदाता जिनके नाम किसी कारणवश अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है या जो नव युवक 01 जनवरी 23 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराये।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंटों की तैनाती कर सूचना उपलब्ध कराएं. इस महत्वपूर्ण कार्य में आप सभी सहयोग करें ताकि जनपद की मतदाता सूची को अद्यावधिक बनाया जा सके। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि पुनरीक्षण कार्य की अपने स्तर से गहन समीक्षा करें यदि कोई बूथ लेवल अधिकारी सौंपे गये दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरते तो उसके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये, मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाये। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि यदि किसी बीएलओ द्वारा मतदाता सूची अपडेशन कार्य में गड़बड़ी की जाये तो उसकी जानकारी तत्काल दें। उन्होने बताया कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने हेतु
दि. 27 दिसम्बर तक कार्यक्रम निर्धारित है, कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताओं की सुविधा हेतु दि. 18 दिसम्बर (रविवार) एवं दि. 24 दिसम्बर (शनिवार) को विशेष अभियान की तिथियाँ निर्धारित की गयी हैं, इन तिथियों में प्रत्येक मतदेय स्थल व मतदान केन्द्रों पर दावे आपत्तिया प्राप्त की जायेंगी, दावे और अपत्तियों का निस्तारण दि. 02 जनवरी तथा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन दि. 05 जनवरी को होगा साथ ही उक्त अवधि के अंदर बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन करते हुए दि. 25 दिसम्बर तक सत्यापन का कार्य पूर्ण करेंगे।
श्री सिंह ने बताया कि 1646 मतदेय स्थलों पर कुल 13 लाख 52 हजार 485 मतदाता है, जिसमें से 07 लाख 30 हजार 563 पुरूष एवं 06 लाख 21 हजार 843 महिला 59 अन्य मतदाता है। उन्होने बताया कि विधानसभा – 107 मैनपुरी में 395, विधानसभा 108 भोगांव में 414, विधानसभा-109 किशनी में 393 तथा विधानसभा- 110 करहल में 444 मतदेय स्थल तथा विधानसभा – 107 मैनपुरी में 256 विधानसभा – 108 भोगांव, विधानसभा-109 किशनी में 330-330 तथा विधानसभा – 110 करहल में 350 मतदान केन्द्र है। उन्होने पात्र मतदाताओं से अपील करते हुये कहा है कि अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु जनसुविधा केन्द्रों अथवा http://nvsp.in एवं वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम जी मिश्रा, उप जिला कलेक्टर भोगांव, कराहल, किशनी, घिरोर अंजलि सिंह, गोपाल शर्मा, आर.एन. वर्मा, शिव नारायण, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. के.के. सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी फूलचंद्र, देवेंद्र सिंह यादव अधिवक्ता, योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रवि यादव, राहुल शाक्य, विद्याराम यादव अधिवक्ता. विशाल बाल्मीकि आदि मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
