Lakhimpur News :: हरदोई एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बुधवार की देर शाम पूरे नगर में भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : हरदोई: : अमरेंद्र सिंह {हरदोई}:: Date ::15 ::12 :: .2022 : हरदोई एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बुधवार की देर शाम पूरे नगर में भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया

हरदोई एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा-पड़ोसी थानों से समन्वय बनाकर मजबूत करें गश्त एडिशनल एसपी के साथ बेनी माधव त्रिपाठी ने पैदल गश्त कर कराया सुरक्षा का अहसास एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बुधवार को पैदल गश्त के दौरान कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी कोअपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए पड़ोसी थानों से समन्वय बनाकर प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए।एडिशनल एसपी ने अपराधों की समीक्षा की। लंबित विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने, शातिर पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने और जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर निस्तारण करने की सख्त हिदायत दी।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041
एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि थाना प्रभारी से लेकर बीट सिपाही तक जमीन के विवादों पर कड़ी मजर रखें और सतर्कता बरतें। विवादों की रिपोर्ट राजस्व अधिकारियों को भेजें। अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट दें। आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराने वाले पीड़ितों से स्वयं वार्ता करके निस्तारण की गुणवत्ता की जानकारी लें। पीआरवी 112 वाहनों का औचक निरीक्षण कर उनकी सतर्कता देखें। इसके अलावा आगामी निकाय चुनाव को लेकर निरोधात्मक कार्रवाई आदि को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।पैदल मार्च कर एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने दिया सुरक्षा का भरोसा एडिशनल दुर्गेश कुमार सिंह ने बुधवार की देर शाम पूरे नगर में भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया।
पैदल गश्त करते हुए एडिशनल एसपी ने आम जनमानस में सुरक्षा भावना का संचार किया।

यह रूटमार्च कोतवाली से शुरू होकर बस स्टैंड, अंबेडकरनगर ,शाहबाद तिराहा ,सल्लिया तिराहा, कंजड तिराहा होते हुए कस्बा पुलिस चौकी, ब्लॉक रोड ,पुरानी पुलिस चौकी ,रोजा गेट, पटवा गली ,बंदर पार्क होते हुए वापस कोतवाली आकर खत्म हुआ। इस दौरान जगह-जगह खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। एडिशनल एसपी ने सभी को चेताया कि आप कोई भी उपद्रव न करें। अगर कोई ऐसा करता है तो पुलिस को सूचित करें, पुलिस आपका सहयोग करेगी। आपकी सतर्कता से न सिर्फ अपराध रुकेगा बल्कि क्षेत्र में शांति भी रहेगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
