Astray Animal:छुट्टा सांड से वर्ष 2023 में भी है किसान घण्टों में चट कर जाते है फसल: Mainpuri News:Bahujan Press
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::मैनपुरी ::अवनीश कुमार {C016} :: Published Dt.05.01.2023 ::छुट्टा सांड से वर्ष 2023 में भी है किसान घण्टों में चट कर जाते है फसल

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
Stray Animal News । ब्यूरो रिपोर्ट :अवनीश कुमार ।गोवंश ने तोड़ी किसानों की कमर आदी खेती गए गोवंश चर
मैनपुरी- जिले में गोवंश वा शूकर से किसानों का बुरा हाल है 6 महीने की मेहनत लागत लगी हुई 1 दिन में सूकर व गोवंश साफ कर देते हैंl मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त से सख्त आदेश के बावजूद कोई अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं है, जिससे किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है l
जिला के अनेकों ग्रामीण इलाकों में आवारा गो वंश का आतंक दिखाई दे रहा है। जिससे किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शासन प्रशासन अनदेखी कर रहा है। कड़ाके की सर्दी का कहर जनपद में चल रहा है। तापमान 3 या 3 डिग्री सेल्सियस में क्षेत्र के किसान हरी भरी लहराती फसलों को बचाने के लिए रात रात भर खेतों की रखवाली करते हुए। दिखाई देते है। इस रखवाली के चलते कई किसान अपनी जान जोखम में डाल कर आवारा पशुओं को भागते हुए अधेरी रात में अपने खेतो में खड़ी फसल की रक्षा करने में नाकाम हो रहे है। सूरज छुपते ही जैसे ही अधेरा होने लगता है। जैसे ही आवारा पशुओं के झुंड के झुंड निकलकर खेतो में खड़ी लहराती हरी भरी फसलों में आकर टूट पड़ते है।
तथा हजारों भीगा फसलों को चर कर नष्ट कर देते है। किसानों ने अपने खेतो पर मचान बना रखे है। जिपर बैठ कर कपकपाती ठंड में पूरी पूरी रात जागकर अपने खेतो की फसलों की रखवाली करते हैं।। और कुछ आवारा जानवर हिंसक भी हो गए है। यदि किसान बिना लाठी डंडों के पीछा करते है। तो ये हिंसक जानवर उनपर उल्टे टूट पड़ते है कभी कभी किसान इन जानवरों के शिकार हो जाते है। आक्रमण कर घायल भी कर देते है।। इसी कारण किसान खेतो में अपने बचाओ के लिए मंचानो पर बैठ कर रखवाली करते है।
Stray Animal In Mainpuri। मैनपुरी जिला आवारा पशुओं के आतंक से अनेकों वर्षो से जूझ रहा है। सरकारें आती और जाती रहती है। पार्टियों के नेता इन किसानों को झूठे आश्वासन का घूट पिलाते रहते है।और कहते है की हमारी सरकार बनेगी । तो हम आवारा पशुओं का इंतजाम कर देगे। आपके सामने कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसके साथ साथ आवारा सू
करो का भी आतंक है आलू की खड़ी फसलों को उजड़ देते है। आवारा पशुओं और सू करो का अकांतिक क्षेत्र घिरोर, कोसमा, हाजीपुर नेरा, बरनाहल, धन्नाहार , करहल, कुरावली, , कल होर. नगला सिकरवार. गुड़ी. अलालपुर. लपकवा. नगला कहरी. मधन, फेजपुर, किशनी, भोगांव, बेवर, कुर्रा, आदि।आवारा पशुओं और सू करो से प्रभावित इलाके है। किसानों ने शासन प्रशासन से मांग की है की आवारा पशुओं से हम किसानों को निजात दिलाई जाए।। मांग करने वालो में अनिल दिक्षित. कुलदीप मिश्रा संजीव मिश्रा सुखबीर सिंह. संतोष कुमार. रछपाल सिंह. नरेंद्र सिंह धर्मेंद्र कुमार दिलीप कुमार. उदयवीर सिंह. रामू यादव. जितेंद्र कुमार सतीश चंद्र रामसेवक. दयाराम आदि लोगों ने डीएम साहब से मांग की है की हम किसानों को आवारा गायों वा अन्ना व जंगली सू करो से निजात दिलाई जाए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
