Mainpuri News: वृद्धा पेंशनरों को मैनपुरी में सौगात वृद्धा पेंशन 1653 वृद्धजनों की 1 साल से लंबित पड़ी फाइलें को मिली मंजूरी
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::मैनपुरी ::अवनीश कुमार {C016} :: Published Dt.05.01.2023 ::वृद्धा पेंशन 1653 वृद्धजनों की 1 साल से लंबित पड़ी फाइलें को नए साल में वृद्ध जनों को वृद्धा पेंशन का तोहफा

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
Mainpuri News । ब्यूरो रिपोर्ट :अवनीश कुमार ।वृद्धा पेंशन 1653 वृद्धजनों की 1 साल से लंबित पड़ी फाइलें को नए साल में वृद्ध जनों को वृद्धा पेंशन का तोहफा
मैनपुरी- जिले में वृद्धा पेंशन 1653 वृद्धजनों की 1 साल से लंबित पड़ी थी जो कि फाइलें विकास भवन में धूल फांक रही थी नवागत जिला समाज कल्याण अधिकारी ने आते ही आवेदन पत्रों की जांच कराई और वृद्धा पेंशन की पात्रता मिलने पर सीडीओ से मंजूरी दिला कर पत्रावली लखनऊ भेज दी गई है लखनऊ से मंजूरी मिलते ही आवेदकों को भी वृद्धा पेंशन मिलने लगेगी सरकार 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले वृद्धजनों को मासिक ₹1000 रुपए प्रतिमाह वृद्धा पेंशन देती है जनपद में 97000 से अधिक लोग इस समय
वृद्धा पेंशन की सूची में शामिल है लगभग 2000 नए लोगों ने वृद्धा पेंशन के लिए 1 वर्ष पूर्व आवेदन किए थे इसमें से 1653 जांच में सही पाए गए लेकिन यह आवेदन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने इन लंबित आवेदनों को सूचीबद्ध कराया और पेंशन की पात्रता मिलने पर सीडीओ की संस्तुति के बाद पत्रावली लखनऊ भेज दी गई है लखनऊ से मंजूरी मिलते ही इन आवेदकों को भी वृद्धा पेंशन मिलने लगेगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
