Lakhimpur News:विकास रामस्वरूप विद्यालय इंटर कॉलेज रजौरा के अध्यापक विकास पाण्डेय की एक्सीडेंट में मौत
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::हैदराबाद लखीमपुर खीरी ::अमरेंद्र सिंह {LMP} :: Published Dt.07.01.2023 ::लखीमपुर खीरी में विकास रामस्वरूप विद्यालय इंटर कॉलेज रजौरा के अध्यापक विकास पाण्डेय की एक्सीडेंट में मौत

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
Lakhimpur News । ब्यूरो रिपोर्ट :अमरेंद्र सिंह ।थाना हैदराबाद क्षेत्र भल्लिया बुजर्ग निवासी विकास पाण्डेय s/o राजकुमार पाण्डेय 21 वर्ष की तेज़ रफ्तार से आ रहे डंफर से टकरा जाने से मृत्यु हो गई। विकास रामस्वरूप विद्यालय इंटर कॉलेज रजौरा में अध्यापक पद पर कार्यरत थे जिलाधिकारी द्वारा 7 जनवरी तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में सर्दी की छुट्टी का आदेश दे दिया गया हैं उसके बावजूद विद्यालय प्रशासन ने विकास को विद्यालय बुलाया हुआ था विकास विद्यालय का कार्य कर के बाइक से अपने घर जा रहे थे जैसे ही वह भल्लिया बुजुर्ग गांव की तरफ मुड़ने लगा तब तक सामने से गोला की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंफर ने विकास की बाईक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।

राहगीरो ने डंफर को रोक लिया व ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया और विकास के परिजनों को सुचना दी वही घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर लग भग 60 मीटर पर prv 112 UP 32 DG 2852 मौजूद थी लेकीन घटना स्थल पर नही गई घायल वहा तड़पता रहा परिजन उसको प्राइवेट वाहन से गोला उसके बाद जिला अस्पताल ले गए जहां उसको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । वही जब हैदराबाद की हल्का पुलिस मौके पर पहुंची उसको देख कर prv 112 गाड़ी भी पहुंच गई तब ग्रामीणों ने उनका विरोध किया की आप सामने खडे देख रहे थे लेकीन आप यहां तक नही आए तो इसके जवाब में prv इंचार्ज का कहना हैं कि उनके पास उस घटना की इवेंट नही आई थीं इसीलिए वो नही आए अगर 112 मौके पर आकर उसे समय से अस्पताल तक भिजवा देती तो घायल की जान बच सकती थीं तो वही स्कूल प्रशासन पर भी सवाल खड़ा होता हैं की जब जिले भर में कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित हैं तो इस विद्यालय में अवकाश क्यों नही हुआ ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
