Badaun News:ग्राम बझेड़ा में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::दातागंज बदायूं:: प्रशांत सिंह यादव {C018} :: Dt.07.01.2023:UP (बदायूं) संवाददाता गुर्जर प्रशान्त सिंह। ग्राम बझेड़ा

स्थित प्राचीन जाहरवीर बाबा शिव मंदिर में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।
कलश यात्रा प्राचीन शिव मंदिर व जाहरवीर बाबा परिसर से शुरू हुई और शादुल्लगंज, गंगा जी व पैहरा से होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में लड़कियां श्रद्धालु पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक देवी ज्योति शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा, ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है।
उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। इस अवसर पर राजपाल गुर्जर,रामवीर, ओमसिंह संबरपाल, सुरेश सक्सेना समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।
संवाददाता ::दातागंज बदायूं:: प्रशांत सिंह यादव {C018} :: Dt.22.12.2022: दातागंज बदायूं जहारवीर बाबा मंदिर की 18 वीं वर्ष पर
6 जनवरी 2023 से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी देते हुए राजपाल गुर्जर ने बताया कि समरेर से 3 किलोमीटर के समीप स्थित बझेड़ा में सामूहिक भागवत कथा होगी, जो 6 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक चलेगी।

कु ज्योति शास्त्री जी कासगंज (उत्तर प्रदेश) मुख्य कथावाचक होंगी। कु ज्योति शास्त्री जी पूर्व में भी बझेड़ा में अपनी मधुर वाणी से और समाज के ज्वलंत उदाहरण से हजारों श्रोताओं को कथा का रसपान करा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि सूरत मंदिर से बालकृष्ण स्वामी तथा सर्वमंगल स्वामी ने हाल ही में दौरा कर भागवत कथा के लिए उचित मार्ग दर्शन तथा दिशा निर्देश दिए हैं। समस्त ग्रामवासी (बझेड़ा) निवेदक-: गुर्जर प्रशान्त नागर
“पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय,
ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय।”
अर्थ – कबीर दास जी के दोहे से समझ में आता है कि संसार की बड़ी-बड़ी पुस्तकें पढ़कर कितने ही लोग मृत्यु के द्वार तक पहुंच गए, मगर वे सभी विद्वान नहीं हो सके थे। वे कहते हैं कि इतन पढ़ने के बजाय अगर कोई प्रेम या प्रेम के ढाई अक्षर ही पढ़ ले यानी कि प्रेम के वास्तविक रूप को पहचान ले तो वह सच्चा ज्ञानी माना जाएगा
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]

