नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Sirsa News:सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में शुक्रवार को नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Sirsa News:सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में शुक्रवार को नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : ओढ़ा: : कपिल यादव {cO2} :: Date ::07 .01.2023 :: युवा शक्ति को नशों से दूर रहना चाहिए — सुरेश कुमार थाना प्रभारी

ओढ़ा (कपिल यादव):राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढ़ा में जारी सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में शुक्रवार को नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ओढ़ा थाना प्रभारी सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ विधालय में पहुंचे। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रशासन द्वारा थाना प्रभारी सुरेश कुमार का विद्यार्थियों द्वारा स्वागत किया गया। सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को उनके द्वारा नशे से मुक्ति कार्यक्रम आयोजित करने पर धन्यवाद दिया व इस कार्य में पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग करने का वचन दिया।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041

थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे के प्रकार और उनके मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय जो कि आज के दिन का मुख्य विषय था पर विस्तार से अपने जीवन के जीवंत उदाहरणों के साथ जानकारी दी और कहा कि युवा शक्ति को नशों से दूर रहना चाहिए। हरियाणा सरकार के नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में भी जानकारी दी तथा इन कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। एन एस एस प्रभारी मांगेराम ने विगत दिनों में किए गए कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत की।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य विक्रमजीत सिंह ने थाना प्रभारी का विद्यालय पधारने और विद्यार्थियों को नशे जैसे ज्वलंत मुद्दे पर जानकारी देने के लिए धन्यवाद दिया और समस्त विद्यालय स्टाफ की तरफ से थानाध्यक्ष को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।एनएसएस कैंप ओढ़ा में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी सुरेश कुमार

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!