नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Ayodhya News:चाणक्य परिषद की तीन ग्राम समितियों का एक साथ हुआ गठन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Ayodhya News:चाणक्य परिषद की तीन ग्राम समितियों का एक साथ हुआ गठन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता ::बीकापुर-अयोध्या::फूलचन्द्र   {C01} :: Published Dt.09.01.2023 ::Time-8:02PM:: चाणक्य परिषद की तीन ग्राम समितियों का एक साथ हुआ गठन


poolchandra
Bureau Report- Phoolchandra

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)


Ayodhya News ।  ब्यूरो रिपोर्ट :फूलचन्द्र । चाणक्य परिषद की तीन ग्राम समितियों का एक साथ हुआ गठन
बीकापुर विकास खंड में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की तीन ग्राम समितियों का एक साथ हुआ गठन । व्यास पीठाधीश्वर पंडित अमरनाथ पांडेय के निर्देशन में आज आद्या कात्यायनी माता कवरजा धाम मंदिर के प्रांगण में ग्राम भैरव पुर टिकरा, मऊ तथा नुवांवा ग्राम समितियों का गठन तीनों ग्रामसभा के विप्र महानुभावों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से किया गया । ग्राम भैरव पुर टिकरा में पंडित कृष्ण मोहन पांडेय को संरक्षक, पंडित कुलदीप मिश्र को अध्यक्ष, पंडित मनीष कुमार पाठक को उपाध्यक्ष, पंडित बृजेश कुमार पांडेय को महामंत्री मनोनीत किया गया ‌। मऊ ग्राम समिति में पंडित प्रेम प्रकाश मिश्र को अध्यक्ष, पंडित अपूर्व ऋषिकेश उपाध्याय को महामंत्री, पंडित दिनेश कुमार मिश्र तथा पंडित दिनेश उपाध्याय को उपाध्यक्ष, पंडित आदर्श मिश्र को संगठन मंत्री‌ तथा पंडित राजेन्द्र प्रसाद मिश्र को कोषाध्यक्ष ‌मनोनीत किया गया । नुवांवा ग्राम‌ समिति में पंडित शिव राम पांडेय को अध्यक्ष, पंडित ‌राजेन्द्र प्रसाद तिवारी को उपाध्यक्ष तथा पंडित ‌राम शंकर मिश्र को महामंत्री मनोनीत किया गया ।
‌ ‌‌ इसके पूर्व बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया गया । बैठक की अध्यक्षता मंदिर के महांत पंडित हनुमान प्रसाद मिश्र द्वारा की गयी ।
ब्लाक अध्यक्ष बीकापुर पंडित मानस तिवारी ने बैठक का संचालन करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया गया तथा सूचित किया गया कि आज प्रारम्भिक गठन है बाद में समिति का विस्तार किया जाएगा ताकि सभी गांवों का प्रतिनिधित्व हो सके । उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारियों को सदस्यता ग्रहण करना आवश्यक है । ब्लाक अध्यक्ष द्वारा परिषद का परिचय कराया गया तथा इसके कार्यकलापों पर प्रकाश डाला गया तथा उन्होंने समाज की एकता को वर्तमान संदर्भ ‌में आवश्यक बताया । उन्होंने बताया परिषद का मुख्य उद्देश्य है कि प्रत्येक परिवार को जोड़ना तथा समाज के हित में बहुआयामी गतिविधियों को कार्यान्वित करना । परिषद स्थापना दिवस पर विशाल ब्राह्मण सम्मेलन, सामूहिक यज्ञोपवीत, श्रावणी उपाकर्म, परशुराम जयंती, 14 कोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सेवा कैम्प का संचालन नि:शुल्क इलाज, गरीबों को शिक्षा, चिकित्सा , कन्या विवाह में आर्थिक सहायता, मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के साथ निर्दोष के साथ किये गये उत्पीड़न पर उनके न्याय हित में प्रभावी आवश्यक कार्रवाई व मदद करता है ।

अत: सभी महानुभावों से परिषद को मजबूती प्रदान करने की अपील करते हुए दिनांक 14जनवरी 2023को सूर्यकुंड दर्शन नगर अयोध्या धाम में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल ब्राह्मण सम्मेलन में भारी संख्या में सहभागिता वह सहयोग प्रदान का अनुरोध किया गया । जिन महानुभावों के पास निजी वाहन है वे अपने वाहन के साथ समाज के आवागमन में सहयोग प्रदान करने की कृपा करें । जहां वाहन में कठिनाई हो पहले सूचित करें ताकि आवश्यकता के अनुसार वाहन मुहैया कराया जा सके । कई स्थानों से परिषद बसों की व्यवस्था कर रहा है ताकि सभी के लिए आसानी से आवागमन सुलभ हो सके । बीकापुर विकास खंड के सभी‌ विप्र महानुभाव अपने साधन अथवा जिस किसी भी साधन से चल‌ रहे हैं कृपया राज माधव विद्यालय जलालपुर बीकापुर में प्रात: ९.० बजे पहुंचने का कष्ट करें । जहां से एक साथ समूह में सूर्य कुंड के लिए प्रस्थान करेंगे तो अच्छा रहेगा ।
व्यासपीठाधीश्वर पंडित अमरनाथ पांडेय द्वारापदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज के हित में संस्कार, खान-पान, आचार विचार तथा व्यवहार में सुधार लाने पर बल दिया गया । अनेक दृष्टांतों से समाज सुधार को आवश्यक बताया । उनके द्वारा परिषद को मजबूती प्रदान करने तथा 14 जनवरी को‌ भारी संख्या में सूर्यकुंड के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के अपील ‌की गई । यह भी बताया गया उनके द्वारा दो बस आवागमन के ‌लिए उपलब्ध कराई जाएगी । एक बस मऊ से रामनगर होकर दूसरी बस बोदहरी से पृथ्वीगंज व पथरकट होकर निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी ।*
अध्यक्षीय सम्बोधन में महांत हनुमान प्रसाद मिश्र द्वारा विप्र महानुभावों से संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सहभागिता वह सहयोग प्रदान करने का आवाहन किया गया । अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं माता कवरजा ,भगवान परशुराम, आचार्य चाणक्य के जयकारों के साथ बैठक सम्पन्न हुई ।

ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!