नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Mainpuri News:के.वाई.सी. पूर्ण नही तो प्रधानमंत्री किसान-सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त नही जारी हो सकेगी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Mainpuri News:के.वाई.सी. पूर्ण नही तो प्रधानमंत्री किसान-सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त नही जारी हो सकेगी

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता ::मैनपुरी ::अवनीश कुमार {C016} :: Published Dt.09.01.2023 :Time 9:50 PM: के.वाई.सी. पूर्ण नही तो प्रधानमंत्री किसान-सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त नही जारी हो सकेगी


अवनीश कुमार -ब्यूरो चीफ मैनपुरी

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)


Mainpuri News ।  ब्यूरो रिपोर्ट :अवनीश कुमार । के.वाई.सी. पूर्ण नही तो प्रधानमंत्री किसान-सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त नही

लाभार्थी के.वाई.सी. 01 सप्ताह में करा लें अन्यथा भारत सरकार से कृषकों को सम्मान निधि की धनराशि जारी नहीं हो सकेगी:– जिलाधिकारी

मैनुपरी 09 जनवरी, 2023- उप कृषि निदेशक डी.वी. सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान-सम्मान निधि योजना में जनपद के 77256 किसानों द्वारा अभी तक ई-के.वाई.सी. नहीं कराई गई है। ई-के.वाई.सी. पूर्ण न होने के कारण भारत सरकार द्वारा 13वीं किस्त की राशि ई-के.वाई.सी. न कराने वाले किसानों के खातों में नहीं भेजी जा सकेगी। उन्होंने ऐसे कृषकों जिन्होंने अभी तक ई-के.वाई.सी. नहीं करायी है, से अनुरोध करते हुए कहा है कि अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर ई-के.वाई.सी. 01 सप्ताह में करा लें अन्यथा भारत सरकार से कृषकों को सम्मान निधि की धनराशि जारी नहीं हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि तहसील स्तर से भूलेख अंकन जमीन का सत्यापन होने के बाद अभी तहसील भोगांव में 13963, तहसील घिरोर में 19342, तहसील करहल में 13466, तहसील किशनी में 7419, तहसील कुरावली में 10053 एवं तहसील सदर में 13013 किसानों की ई-के.वाई.सी. होना अवशेष है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!