देवरिया : सोहनलाल गुप्त होंगे देवरिया सदर के ब्लॉक प्रमुख के लिए सपा प्रत्याशी
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भरती ) 9161507983
देवरिया :(जसवंत प्रसाद – ब्यूरो रिपोर्ट )
देवरिया : सोहनलाल गुप्त होंगे देवरिया सदर के ब्लॉक प्रमुख के लिए सपा प्रत्याशी
देवरिया। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जिले के 16 विकास खंडों में दो ब्लॉकों के लिए सपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। विकास खंड भटनी से रमाशंकर यादव एवं देवरिया सदर से सोहनलाल गुप्ता को ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा समर्थित प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने यहां उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा को तीन चार विकास खंड छोड़ दिया जाए तो कहीं उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। देवरिया सदर विकास खंड से सपा के स्थापना काल से जुड़े जयश्री यादव अपनी पत्नी उषा यादव के लिए टिकट मांग रहे थे। जयश्री वर्ष 1998 में ब्लॉक प्रमुख का उप चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुके हैं। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उनके पुत्र अवनीश यादव इलाहाबाद छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष है। अपनी माता को चुनाव लड़ाने के लिए वह प्रयासरत थे। उधर सोहनलाल गुप्ता सपा के व्यापारी नेता मोहन गुप्ता के छोटे भाई है। मोहन गुप्ता देवरिया सदर विधानसभा के उप चुनाव में टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने मोहन गुप्ता के भाई सोहन पर दाव लगाया है। उधर, भटनी में रमाशंकर यादव के अलावा कोई टिकट नहीं मांग रहा था। रमाशंकर की पत्नी निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख हैं। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने दो विकास खंडों में प्रत्याशियों की घोषणा की है। अन्य ब्लॉकों के लिए जल्द घोषणा कर दी जाएगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
