नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छतिरवा कलस्टर के ग्राम संगठनों ने कलस्टर स्तर पर सीएलएफ का गठन किया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

छतिरवा कलस्टर के ग्राम संगठनों ने कलस्टर स्तर पर सीएलएफ का गठन किया

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता ::मसौधा-अयोध्या::फूलचन्द्र   {C01} :: Published Dt.12.01.2023 ::Time-7:42PM:: पत्रकार तो समाज की आत्मा : सर्जन डा०उमेश चौधरी-चिरंजीवी हास्पिटल।


poolchandra
Bureau Report- Phoolchandra

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)


Ayodhya News ।  ब्यूरो रिपोर्ट :फूलचन्द्र । मसौधा।12 जनवरी। विकासखंड मसौधा में उ0 प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत विकासखंड के छतिरवा कलस्टर के ग्राम संगठनों ने कलस्टर स्तर पर सीएलएफ का गठन किया। सीएलएफ का नाम मांडवी संकुल स्तरीय समिति रखा गया जिसमें अध्यक्ष पूजा, सचिव सुमलता, कोषाध्यक्ष रीता का चयन किया गया । छतिरवा कलस्टर के ग्राम संगठनों की महिलाओं ने संकुल स्तरीय समिति गठन को लेकर ग्राम पंचायत कैल में एक विशेष समारोह का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह रहे।
मुख्य अतिथि श्री सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सिंह ने बताया कि देश का विकास महिलाओ के विकास पर निर्भर है। एनआरएलएम महिलाओ की शक्ति को पहचान लिया है, उन्हें संगठित कर विभिन्न योजनाओं एवम उद्योग धंधों से जोड़कर उन्हें आत्म निर्भर करने का कार्य कर रहा है।एनआरएलएम से जुड़ कर महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक एवम बौद्धिक स्थिति में सुधार हो रहा है।


मुख्य अतिथि श्री सिंह ने सीएलएफ की नवगठित समिति के पदाधिकारियों को आर्थिक रुप से पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन भी किया।
ग्राम पंचायत केल में हुए छतिरवा कलस्टर के 17 ग्राम पंचायतों के ग्राम संगठन की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं की इस हुजूम में एकता दिखी और सर्वसम्मति से मांडवी संकुल स्तरीय समिति का नामकरण एवं अध्यक्ष पूजा ,उपाध्यक्ष मालती ,सचिव सुमनलता उपसचिव रूपा तथा कोषाध्यक्ष रीता को चुना गया।
सीएलएफ संबंधित यह समारोह केल ग्राम पंचायत भवन के समक्ष केल प्रधान प्रदीप यादव के संयोजकत्व में हुआ ।
सीएलएफ पदाधिकारियों के इस चयन में मुख्य रुप से संयुक्त खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा, डीएमएम सरिता वर्मा, साहायक विकास अधिकारी आईएसबी संतोष पांडे,नरेंद्र कुमार पांडे बीएमएम निधि श्रीवास्तव ,शैलेश कुमार वर्मा, पवन कुमार वर्मा , उपस्थित रहे।सीएलएफ गठन में जनपद अंबेडकरनगर की आई सी आर पी टीम की सदस्य अमरावती ने सक्रिय भूमिका निभाई।। ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!