Ayodhya News:शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत् दिलाई गई शपथ।:: बहुजन प्रेस
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::अयोध्या::फूलचन्द्र {C01} :: Published Dt.23.01.2023 ::Time-8:42PM:: शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत् दिलाई गई शपथ।:: बहुजन प्रेस

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
Ayodhya News । ब्यूरो रिपोर्ट :फूलचन्द्र । शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत् दिलाई गई शपथ।
अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील मुख्यालय के निकट भारतीय इंटर कॉलेज में शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत 23 जनवरी नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर अध्यापक गणों व सभी छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया, सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कराने का संकल्प उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने दिलाया , सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सभी छात्र छात्राओं को जागरूक भी किया गया, उसी के उपरांत,जागरूकता रैली निकालकर मानव श्रंखला बनाई गई,

उक्त के क्रम में सड़क सुरक्षा के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की गई,आम जनमानस व सभी मौजूद लोगों को यातायात नियमों का अनुपालन करने का संदेश भी दिया गया, उक्त मौके पर उप जिला अधिकारी बीकापुर प्रशांत कुमार व तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने कहा की बढ़ रही जनसंख्या एवं सड़कों पर भारी तादाद में बढ़ते वाहनों के कारण वर्तमान में पूरी सतर्कता और जागरूकता के साथ नियमबद्ध तरीके से यात्रा सुखद सफल और सुरक्षित होगी इस अवसर पर भारतीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य राम सुरेश मिश्रा और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य सरिता यादव ने विद्यार्थियों को अपने अपने स्तर से घर परिवार मोहल्ला पड़ोस के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए आवाहन किया। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव , अनिल कुमार कनौजिया, लेखपाल भीम सिंह शिक्षक रूद्र मणि मिश्रा, अमृतलाल सरोज, उप निरीक्षक जय किशोर अवस्थी सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं। ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
