Ayodhya News: पीड़ित महिला ने पुलिस महकमा से परेशान होने का लगाया आरोप: बहुजन प्रेस
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::अयोध्या::फूलचन्द्र {C01} :: Published Dt.22.02.2023 ::Time-8:20PM::पीड़ित महिला ने पुलिस महकमा से परेशान होने का लगाया आरोप: बहुजन प्रेस

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
Ayodhya News । ब्यूरो रिपोर्ट :फूलचन्द्र । पीड़ित महिला ने पुलिस महकमा से परेशान होने का लगाया आरोप, पीड़िता ने कहा ,
यदि न्याय न मिला तो, तीन दिन के बाद, परिवार सहित करूंगी आमरण अनशन
अयोध्या जिले के थाना कोतवाली हैदरगंज क्षेत्र के सरसावां गांव का है मामला, जहां पर पीड़िता रुबीना बानो ने प्रशासन से ,न्याय करने की लगाई गुहार लगाई है,पीड़िता ने परेशान होकर कहा कि तीन दिन के भीतर न्याय न मिला तो करूंगी आमरण अनशन, पीड़िता का आरोप है, पीड़ित के चचिया ससुर उमर खान द्वारा, पीड़िता के कमरे का जबरिया ताला तोड़कर , पीड़िता का घर के अंदर रखा समान बाहर फेंक दिया, उसके बाद पीड़िता के चचिया ससुर ने अपना ताला बंद कर दिया,पीड़िता ने ताला खुलवाने हेतु स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था,
प्रार्थना पत्र के मुताबिक कार्यवाही न कर ,लेकिन ठीक उसका उलटा करवाते हुए ,थाना हैदरगंज पुलिस ने ताला खुलवाने के विपरित पीड़िता के चचिया ससुर उमर खां से मिल मिलाकर थाना हैदरगंज की पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला खोलकर मेरा का सारा सामान बाहर निकालकर पुनः अपना ताला बंद कर दिया,पीड़िता को घर से बेघर कर दिया, पीड़िता का कहना है कि, पीड़िता के चचिया ससुर उसे अपने कमरे में रहने नही दे रहे है,पीड़िता ने कहा हमने सिर्फ कमरे का ताला खोलने हेतु पुलिस से मांग की थी ,सामान बाहर निकलवाने का नहीं,मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे जाने पर पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि,सामान बाहर निकालने का कोई आदेश जानकारी में नही आया,
पीड़िता ने कहा मेरे कमरे को जबरदस्ती कब्जा कर लिया गया है,और मुझे परेशान किया जा रहा हैं,पीड़िता ने यह भी ,कहा यदि तीन दिन के अंदर प्रशासन द्वारा उमर खां का ताला हटवाकर मेरा सामान अंदर नही रखवाया गया, तो मैं अपने परिवार के साथ एस डी एम बीकापुर कार्यालय के सामने आमरण अनशन करूंगी, उमर खां ने जबरिया पीड़ित का ताला काटकर कमरे में अपना ताला लगा दिए.बिना किसी न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कमरे में रखे सामान को कमरे से पुलिस की मौजूदगी में बाहर का रास्ता दिखाना, बहुत ही आश्चर्यजनक है,क्या पीड़िता को पुलिस व प्रशासन दे सकेगा न्याय , रहेगा इंतजार।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
