नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Mainpuri News:गणना का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता से सम्पादित होगा, प्रत्येक गतिविधि की वीडियोग्राफी, सी.सी.टी.वी. से होगी रिकॉर्डिंग – जिला निर्वाचन अधिकारी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Mainpuri News:गणना का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता से सम्पादित होगा, प्रत्येक गतिविधि की वीडियोग्राफी, सी.सी.टी.वी. से होगी रिकॉर्डिंग – जिला निर्वाचन अधिकारी

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :: मैनपुरी::वनीश कुमार  {C016} :: Published Dt.12.05.2023 :Time:7:50PM :गणना का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता से सम्पादित होगा, प्रत्येक गतिविधि की वीडियोग्राफी, सी.सी.टी.वी. से होगी रिकॉर्डिंग – जिला निर्वाचन अधिकारी:बहुजन प्रेस -संपादक : मुकेश भारती  :www.bahujanindia24news.com


ब्यूरो चीफ :अवनीश कुमार

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983


Mainpuri News ।  ब्यूरो रिपोर्ट :अवनीश कुमार। गणना का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता से सम्पादित होगा, प्रत्येक गतिविधि की वीडियोग्राफी, सी.सी.टी.वी. से होगी रिकॉर्डिंग – जिला निर्वाचन अधिकारी

गणना परिसर में किसी भी प्रत्याशी, गणना अभिकर्ता को मोबाइल, इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस, ज्वलनशील सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी- अविनाश कृष्ण सिंह

मैनपुरी – जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन- 23 की मतगणना प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए तैनात रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि सभी आर.ओ., ए. आर.ओ. राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराते हुए मतगणना का कार्य पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं गणना के कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए, सभी गणना कार्मिक निष्पक्ष रहकर गणना का कार्य करें, ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे किसी की कार्यशैली पर संदेह पैदा हो। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि पूरी गणना प्रक्रिया के दौरान सी.सी.टी.वी. कैमरे निर्बाध रूप से चालू रहें, सी.सी.टी.वी. कैमरे की हार्ड डिस्क स्वयं चेक कर लें, हार्ड डिस्क में पूरी रिकॉर्डिंग रहे, प्रत्येक गणना स्थल पर वीडियोग्राफर भी तैनात रहें जो प्रत्येक गतिविधि की रिकॉर्डिंग करें।

उन्होंने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी अपने-अपने गणना स्थलों पर कराई गई बैरीकेडिंग की गुणवत्ता, मजबूती को स्वयं चेक कर लें. सभी गणना स्थल पर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम अच्छी क्वालिटी का लगा हो ताकि परिणाम की घोषणा को वहां उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति आसानी से सुन सके गणना स्थल पर पीने के पानी, शौचालयों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, अधिशासी अधिकारी अपने-अपने नगर निकाय क्षेत्र में स्थापित मतगणना केंद्रों पर सफाई कर्मियों की तैनाती करें, गणना कक्ष में लगने वाली मेज-कुर्सी की गुणवत्ता ठीक हो, सभी मेज कुर्सी साफ-सुथरी रहें। श्री सिंह ने कहा कि गणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें यदि कहीं भी मतगणना के दिन कोई कमी मिली तो संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि गणना एजेंट, उम्मीदवार के अलावा कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति गणना स्थल पर प्रवेश न करे, किसी भी प्रत्याशी, गणन अभिकर्ता को मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, ज्वलनशील पदार्थ आदि गणना स्थल पर ले जाने की अनुमति नहीं होगी मीडियाकर्मी भी गणना कक्ष के बाहर ही रहकर कवरेज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी उम्मीदवार, निर्वाचन अभिकर्ता, गणना एजेंट अपने साथ किसी भी दशा में मोबाइल लेकर न जाए अन्यथा असुविधा हो सकती है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि मतगणना स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में इनर आउटर कॉर्डन में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, गणना स्थल की 200 मीटर की परिधि में कोई भी वाहन अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा, इनर कॉर्डन गणना कक्ष के आसपास महिला-पुरुष पुलिसकर्मी तैनात होंगे, वहां एक सक्षम स्तर का पुलिस अधिकारी भी ड्यूटी पर तैनात रहेगा, आउटर कॉर्डन, प्रवेश द्वार पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात होगा, जो गणना परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन चेकिंग करेगा, गणना स्थल पर एक प्लाटून पी.ए.सी. भी तैनात होगी इसके अतिरिक्त अपने-अपने क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी थाना इंचार्ज भी निरंतर भ्रमणशील रहकर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे गणना प्रक्रिया की सुचिता को भंग करने, विघ्न डालने वालो से सख्ती से निपटा जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, सदस्य के पदों की गणना क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, नगर पंचायत भोगांव, बेदर की गणना नेशनल पी.जी. कॉलेज भोगांव में नगर पंचायत कुरावली की गणना देवनागरी इंटर कॉलेज कुरावली में नगर पंचायत घिरोर की मतगणना विकास खंड कार्यालय घिरोर में नगर पंचायत किशनी, कुसमरा के अध्यक्ष एवं सदस्य पदों की गणना राम सिंह महाविद्यालय किशनी में, तथा नगर पंचायत करहल, बरनाहल की मतगणना जैन इंटर कॉलेज करहल में होगी मतगणना का कार्य प्रातः 08 बजे डाक मतपत्रों की गणना से शुरू होगा। उन्होने कहा कि आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी होगी, सभी प्रत्याशियों के गणना अभिकर्ता अपनी-अपनी टेबिल पर उपस्थित रहकर गणना प्रक्रिया पर नजर रख सकेंगें। बैठक में अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, किशनी, चर्चार, कुरावली, नवोदिता शर्मा, अंजलि सिंह, गोपाल शर्मा, आर.एन. वर्मा, नितिन कुमार, युगान्तर त्रिपाठी, राजस्व अधिकारी नरेंद्र कुमार, मंडलीय निदेशक सामाजिक वनिकी एस.एन. मौर्य, परियोजना निदेशक डीएमडीए सत्येन्द्र कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल. एम. प. सी. राम सहित आर.ओ. ए.आर.ओ. आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!