नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Mainpuri News:किसी भी स्तर से प्राप्त शिकायत का उचित निस्तारण संबंधित विभाग के अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Mainpuri News:किसी भी स्तर से प्राप्त शिकायत का उचित निस्तारण संबंधित विभाग के अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :: मैनपुरी::वनीश कुमार  {C016} :: Published Dt.21.05.2023 :Time:7:50PM : किसी भी स्तर से प्राप्त शिकायत का उचित निस्तारण संबंधित विभाग के अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री:बहुजन प्रेस -संपादक : मुकेश भारती  :www.bahujanindia24news.com


ब्यूरो चीफ :अवनीश कुमार

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983


Mainpuri News ।  ब्यूरो रिपोर्ट :अवनीश कुमार। किसी भी स्तर से प्राप्त शिकायत का उचित निस्तारण संबंधित विभाग के अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री

भूमि संबंधी विवादों का यथासंभव मौके पर जाकर निराकरण हो, अनाधिकृत कब्जा करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए- मंत्री जयवीर सिंह

मैनपुरी – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उ.प्र. शासन जयवीर सिंह ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज कैंप कार्यालय पर जन- – शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्ता पूर्वक निराकरण करें शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के निदान के लिए बार-बार न आना पड़ें, अधिकारी शासन की मंशा के अनुसार कार्य करें किसी भी शिकायत को अकारण अपने कार्यालय में लंबित न रखें जो भी शिकायतें प्राप्त हों उनकी निस्तारण आख्या उप जिलाधिकारी सदर के माध्यम से प्रस्तुत की जाये। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित समयबद्ध निराकरण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है.

इसलिए जन समस्याओं के प्रभावी निराकरण को अधिकारी, कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी माने। उन्होने कहा कि जन सुनवाई के दौरान संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने हेतु प्राप्त प्रार्थना पत्रों की गहनता से जांच की जाये यदि शिकायतकर्ता योजना का लाभ पाने के लिए पात्र हो तो उसे तत्काल सम्बन्धित योजनाओं से लाभान्वित किया जाये। जन सुनवाई के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री को ग्राम हाजीपुर सेमरी नि. श्रृंगार देवी ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि वह सामुदायिक शौचालय की सफाई कर्मी है, उसे न तो मानदेय का भुगतान किया जा रहा है और नाहीं ग्राम प्रधान द्वारा नवीनीकरण पत्र पर हस्ताक्षर किये जा रहे हैं, उसने मानदेय का भुगतान कराये जाने की मांग की। ग्राम हाजीपुर सेमरी नि. पूजा ने पंचायत भवन बनवाये जाने, नगला अति नि. अतुल यादव ने जमीन पर जालसाजी से किये गये अवैध कब्जे को हटवाये जाने, मु. कटरा नि. वीरालाल ने गाटा संख्या- 1143 क. 1144 ख एवं 1140 में भू-माफियाओं द्वारा जबरन रोके गये खेत के रास्ते को खाली कराये जाने, रमपुरा नि. अशोक कुमार ने खतौनी में नाम दर्ज कराने, नगरिया नि उर्मिला देवी ने निजी भूमि से अनाधिकृत कब्जा हटवाने नगला जुला नि सतेन्द्र सिंह ने पैन कार्ड का सत्यापन कराये जाने, ग्राम रतिभानपुर नि. दिलीप सिंह ने भूमि की पैमाइश कराये जाने, हरिदर्शन नगर नि धीरज कुमार ने सीमा का विस्तारीकरण कराये जाने, करहल रोड नि. सुखदेव शर्मा, ग्राम ककरिया
नि. ओमकार, चॉदेश्वर रोड नि. रेखा देवी ने बिजली के बिल संशोधन कराये जाने, अलूपुरा नि रजनेश कुमारी ने झूठे मुकद्दमे में दर्ज नाम को हटवाने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हें सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया गया। जन सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!