Hapur News:बगैर अनुमति के निकाली जा रही महाराणा प्रताप की शोभायात्रा पर पुलिस ने लगाई रोक
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::हापुड़ ::दयानन्द कुमार {C020} :: Published Dt.23.05.2023 :Time:8:40PM:बगैर अनुमति के निकाली जा रही महाराणा प्रताप की शोभायात्रा पर पुलिस ने लगाई रोक: बहुजन प्रेस -संपादक : मुकेश भारती

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983
Hapur News । ब्यूरो रिपोर्ट :दयानन्द कुमार ।बगैर अनुमति के निकाली जा रही महाराणा प्रताप की शोभायात्रा पर पुलिस ने लगाई रोक
गढ़मुक्तेश्वर तहसील के अंतर्गत आने वाले थाना बहादुरगढ़ के गांव आलमनगर में बगैर अनुमति के महाराणा प्रताप की जयंती पर डीजे बैंड बाजों के साथ निकाली जा रही शोभायात्रा पर पुलिस ने रोक लगा दी। जिसको लेकर लोगों अक्रोष फैल गया। हालांकि कुछ समझदार लोगों के समझाने पर लोग शांत हो गए और शौभा यात्रा को टाल दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बगैर अनुमति के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर में निकाली जा रही महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता करते हुए शोभा यात्रा को स्थगित कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि इसी तरह की शोभायात्रा 5 गांव में और भी निकाली जा रही है। जिसको लेकर स्तुति सिंह का कहना है कि बगैर प्रशासन से अनुमति लिए कोई भी शोभायात्रा नहीं निकालने दी जाएगी। प्रशासन से अनुमति लेने पर प्रशासन की शर्तों के अनुसार ही शोभायात्रा निकाली जा सकती है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
