नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Ayodhya News:भारतीय किसान यूनियन द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना पांचवे दिन जारी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Ayodhya News:भारतीय किसान यूनियन द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना पांचवे दिन जारी

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता ::अयोध्या::फूलचन्द्र   {C01} :: Published Dt.29.05.2023 ::Time-5:20PM::  भारतीय किसान यूनियन द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना पांचवे दिन जारी :बहुजन प्रेस-संपादक: मुकेश भारती :www.Bahujan india24news.com


poolchandra
Bureau Report- Phoolchandra

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983


Ayodhya News।Date:29 May।  ब्यूरो रिपोर्ट :फूलचन्द्र  किसान समस्याओं को लेकर तिकोनिया पार्क( सदर तहसील के सामने) भारतीय किसान यूनियन द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना पांचवे दिन जारी रहा, तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास द्वारा भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं /धरनाकारियो के साथ की गई अभद्रता, गाली गलौज व किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत को राक्षस तथा डकैत कहे जाने की कटु शब्दों में निंदा की गई और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को तहरीर देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई साथ ही पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि अभिलंब प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है तो निश्चित रूप से बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।


जाहिर है कि 25 सूत्रीय समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना दिनांक 25-05- 2023 से तिकोनिया पार्क में चल रहा है कल दिनांक 28-05- 2023 को समय लगभग 5:30 बजे तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास द्वारा तिकोनिया पार्क में पहुंचकर धरनाकारियों के साथ गाली गलौज, अभद्रता तथा दलित जितेंद्र कुमार को जातिसूचक शब्दों से गाली व धरना समाप्त कर देना करने की चेतावनी व किसान नेता राकेश टिकैत को डकैत तथा राक्षस कहां गया था जिसके कारण भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारियों आक्रोशित हुए और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को तहरीर देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि संत को सादगी,सजन्नता के साथ देश व समाज हित में सोचना चाहिए परंतु परमहंस की कार्यशैली देश व समाज के हित में नहीं है जिनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए तथा दिनांक 28-5- 2023 को धरना स्थल पर पहुंचकर की गई अभद्रता की प्रथम सूचना रिपोर्ट अलग से दर्ज होना चाहिए। दलित जितेंद्र कुमार ब्लॉक अध्यक्ष मसौधा तहरीर दी गई है।
अनिश्चितकालीन धरने के पांचवे दिन मध्यांचल प्रदेश सचिव सूर्यनाथ वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रंजीत कोरी, देवी प्रसाद वर्मा, पंकज सिंह, रामप्रताप गुप्ता, जितेंद्र कुमार, संतोष वर्मा, प्रेम शंकर वर्मा मोहम्मद अयूब, मस्तराम वर्मा, पारसनाथ वर्मा, देवीदीन सोहावल बुधीराम मोरिया, देवीदीन, उर्मिला निषाद, भभूति निषाद, राजू गौड़, मोनिया बानो, अरुण कुमार, योगेंद्र पटेल आदि दर्जनों लोग बैठे रहे। ब्यूरो चीफ फूल चन्द्र अयोध्या

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!