Ayodhya News:नगर पंचायत बीकापुर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश पांडेय राना ने रिमझिम फुहारों के बीच लिया शपथ
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::अयोध्या::फूलचन्द्र {C01} :: Published Dt.27.05.2023 ::Time-5:20PM:: नगर पंचायत बीकापुर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश पांडेय राना ने रिमझिम फुहारों के बीच लिया शपथ :बहुजन प्रेस-संपादक: मुकेश भारती :www.Bahujan india24news.com

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983
Ayodhya News।Date:27 May। ब्यूरो रिपोर्ट :फूलचन्द्र । अयोध्या जिले के नगर पंचायत बीकापुर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश पांडेय राना ने रिमझिम फुहारों के बीच लिया शपथ, नवनिर्वाचित छ महिला सदस्यों के साथ नगर पंचायत के ग्यारह सदस्यों ने भी शपथ लेकर शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना को उप जिला अधिकारी बीकापुर प्रशांत कुमार द्वारा तथा नवनिर्वाचित सदस्यों को नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई,शपथ लेने वालों में वार्ड नंबर एक से श्रीमती प्रीती, दो से श्रीमती अन्नू मिश्रा,तीन से श्रीमती राधा,चार से श्रीमती देवमती,पांच से श्रीमती शोभा वर्मा, छ से रामतीरथ सात से शालिक राम,आठ से राजेन्द्र कुमार यादव,नौ से मुजीब अहमद,दस से बृज भूषण उर्फ राजन पांडेय,तथा ग्यारह से रूबीना बानो रही शामिल, शपथ ग्रहण के चंद मिनट पूर्व ही इंद्रदेव द्वारा प्रसन्न होकर जल वर्षा कर सभी का स्वागत किया गया, टेंट के बावजूद बरसात से सर छुपाने हेतु शपथ ग्रहण में आए हुए दर्शक इधर-उधर भागते नजर आए, जब की शपथ लेने वाले लोग अपनी जगह स्थिर दिखे, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह बीकापुर विधानसभा से विधायक डाक्टर अमित सिंह चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रागिनी वर्मा तथा कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया, शपथ ग्रहण के दौरान नवनिर्वाचित महिला सदस्यों को अधिशासी अधिकारी रागिनी वर्मा तथा पुरुष सदस्यों को भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह द्वारा पुष्प माला पहना कर स्वागत किया गया, शपथ ग्रहण समारोह में आए हुए अतिथियों का नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना द्वारा अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना को बुके देकर अधिशासी अधिकारी रागिनी वर्मा द्वारा स्वागत किया गया अयोध्या सांसद लल्लू सिंह तथा बीकापुर विधानसभा विधायक डाक्टर अमित सिंह चौहान तथा भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह द्वारा नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा सदस्यों को शुभकामना देते हुए नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास हेतु ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया गया,कार्यक्रम का समापन अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बीकापुर रागनी वर्मा के अभिभाषण के बाद किया गया, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रागनी वर्मा द्वारा नवनिर्वाचित महिला सदस्यों को अपनी शुभकामना देते हुए बताया गया की महिलाओं की जीत से साबित होता है कि देश महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा है,मीडिया से रूबरू नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना द्वारा बताया गया नगर पंचायत बीकापुर के सर्वांगीण विकास हेतु शासन द्वारा जो भी योजनाएं संचालित होंगी इमानदारी से निष्ठा पूर्वक बिना किसी भेदभाव के जातिवाद समाजवाद से ऊपर उठकर जनता तक पहुंचाई जाएगी तथा नगर पंचायत बीकापुर को सभी के सहयोग से एक आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। ब्यूरो चीफ फूल चन्द्र अयोध्या
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
