Ayodhya News:सरयू नदी की बाढ़ चौकियां हुई सक्रिय,सरयू के जलस्तर पर नजर
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::अयोध्या::फूलचन्द्र {C01} :: Published Dt.3.07.2023 ::Time-8:20PM:: सरयू नदी की बाढ़ चौकियां हुई सक्रिय,सरयू के जलस्तर पर नजर :बहुजन प्रेस-संपादक: मुकेश भारती :www.Bahujan india24news.com

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983
Ayodhya News।Date:3 Jully। ब्यूरो रिपोर्ट :फूलचन्द्र । सरयू नदी की बाढ़ चौकियां हुई सक्रिय,सरयू के जलस्तर पर नजर
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
आयोध्या जिले में बारिश शुरू होने के चलते सरयू में जलस्तर के उतार-चढ़ाव के साथ प्रशासनिक सक्रियता भी बढ़ गई है। बाढ़ राहत चौकियों व कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। कछार में रह रहे लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
जिले में बाढ़ का सबसे ज्यादा प्रभाव घाघरा के जलस्तर का पड़ता है। इसके साथ ही ज्यादा बारिश होने पर तमसा के साथ कल्याणी और गोमती भी कुछ इलाके में प्रभाव डालती है। दो दिन पहले सरयू का जल स्तर उफान पर था लेकिन अब जलस्तर घट रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक सरयू में खतरे का निशान 92.73 मीटर है। शनिवार की शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 90.31 मीटर रिकार्ड किया गया है। पिछले 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में करीब 20 सेमी की गिरावट आयी है।
ऐसे में फिलहाल अभी कछार मेंं भी पानी नहीं है लेकिन जिला प्रशासन ने सभी संबंधित तहसीलों को निर्देश जारी कर दिया है। रुदौली, सोहावल व सदर तहसील में सरयू की बाढ़ का सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। सरयू के जल स्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। चिर्रा-खजुरी और अयोध्या विल्वहरि घाट दो बंधे हैं जिनकी मरम्मत करा ली गई है।
महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
-जिले में बारिश और सरयू में संभावित वृद्धि के मद्देनर सभी तहसीलों को नजर रखने और व्यवस्था का निर्देश दे दिया गया है। अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है। बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं। बाढ़ शरणालय के साथ राहत सामग्री और जानवरों के लिए चारे भूसे की व्यवस्था के लिए टेंडर करा लिया गया है। पूरी तैयारी है।
इं. एसके प्रसाद, अधिशाषी अभियंता, बाढ़ कार्य खंड, अयोध्या।
-जिले में बंधों की मरम्मत करा ली गई है। आठ-दस स्थानों को इसके लिए चिंह्ति किया गया था। बाढ़ के दौरान प्रयोग किए जाने वाले बैग सहित अन्य सामानों का स्टाॅक रिजर्व कर लिया गया है। कुल मिलाकर तैयारी पूरी है। नदी से कटान की भी स्थिति नहीं है। ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
