Ayodhya News:अधिवक्ता संघ का आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::अयोध्या::फूलचन्द्र {C01} :: Published Dt.13.07.2023 ::Time-8:20PM::अयोध्या में अधिवक्ता संघ का आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह:बहुजन प्रेस-संपादक: मुकेश भारती :www.Bahujan india24news.com

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983
Ayodhya News।Date:13 Jully। ब्यूरो रिपोर्ट :फूलचन्द्र ।अधिवक्ता संघ का आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह।
अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील बार एसोसिएशन के निर्वाचित नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन,शपथ ग्रहण समरोह लोहिया सभागार में निवर्तमान अध्यक्ष रामसजीवन पाण्डेय के अध्यक्षता किया गया,जिसका संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश कुमार यादव ने किया। शपथ समारोह कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष आबाद अहमद सहित नवनिर्वाचित पूरी कमेटी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष आबाद अहमद खा द्वारा अधिवक्ताओं और वादकारियों के हित में कार्य करने की संकल्पना जताई और कहा कि बार और बेंच के बीच में सामंजस्य बनाकर ,और अधिवक्ताओ के कल्याण व हित के लिए बीकापुर बार संघ के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी। उक्त कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारी ग्राम न्यायालय बीकापुर की न्यायाधीशा अंकिता सिंह, व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी के के सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक पल्लवी सिंह,एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अवधेश प्रताप पांडे, नायब तहसीलदार रामखेलावन, कोतवाल राजेश कुमार राय, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष शेख मोहम्मद इसहाक, उमेश पांडे, तुलसीराम तिवारी, रामतेज वर्मा, लशरी प्रसाद पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, श्याम मनोहर पांडे, चंद्र भूषण दुबे, राम नयन सिंह, परशुराम तिवारी, प्रमोद सिंह, आसाराम निषाद, ओमप्रकाश तिवारी, बैजनाथ यादव, हरिहर प्रसाद, सीताराम दुबे, घनश्याम दुबे, अशोक सिंह, अरुण मिश्रा, आलोक सिंह सहित तमाम अधिवक्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या अयोध्या
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
