नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Mainpuri News:ए.एन.एम., स्वास्थ्य कार्यकत्री सेवा भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन कर गर्भवती महिलाओं, बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएं – अविनाश कृष्ण सिंह – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Mainpuri News:ए.एन.एम., स्वास्थ्य कार्यकत्री सेवा भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन कर गर्भवती महिलाओं, बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएं – अविनाश कृष्ण सिंह

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :: मैनपुरी::वनीश कुमार {C016} :: Published Dt.18.07.2023 :Time:9:10PM :जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारम्भ कर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी :बहुजन प्रेस -संपादक : मुकेश भारती  :www.bahujanindia24news.com 


ब्यूरो चीफ :अवनीश कुमार

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983


Mainpuri News ।  ब्यूरो रिपोर्ट :अवनीश कुमार।News Date 18 Jully(Month Jully 2023- Mainpuri News Serial: Weak -04::16Days to 22Days: No-29) (Year 2023 News No;159)


ए.एन.एम., स्वास्थ्य कार्यकत्री सेवा भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन कर गर्भवती महिलाओं, बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएं – अविनाश कृष्ण सिंह

आम जनता के बीच सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की प्रति नकारात्मक सोच को बदलने की दिशा में कार्य करें स्वास्थ्य कर्मी जिलाधिकारी

मैनपुरी 18 जुलाई, 2023- जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका संगीता गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित जनपद की 22 ए.एन.एम. स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किये। आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी ने नव-नियुक्त ए.एन.एम. से कहा कि आप सब हमेशा सरकारी नौकरी को पाने के लिए किए गए कठिन परिश्रम, संघर्ष को ध्यान में रख अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करें, अपने ऊपर कभी भी सरकारी सेवा में आने का घमंड हावी न होने दें बल्कि हमेशा अपने कठिनाइयों के दिनों को याद कर मरीजों की सेवा करें, आप सबको मानवता की सेवा करने का अवसर मिला है. आप सबके ऊपर स्वास्थ्य विभाग की संचालित योजनाओं का लाभ ग्रामीण अंचलों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों, 0-5 वर्ष तक के बच्चों की सेहत की देख-भाल के साथ-साथ उन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना आपके कधों पर है। उन्होंने कहा कि कुछ स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली के कारण सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों की धारणा बदली है सरकारी तंत्र के प्रति जनता की धारणा ठीक नहीं है. आप सबको स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ लोगों का नजरिया भी बदलना है, आप कभी भी अपने ऊपर संवेदनहीनता न आने दें बल्कि अपने कार्यों की श्रेष्ठता, लगन से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रति लोगों का नजरिया बदलें, सरकारी सेवा में आने के उपरांत जीवन में आने वाले परिवर्तन के कारण अपने उद्देश को प्रभावित न होने दें। अध्यक्ष नगर पालिका संगीता गुप्ता ने नवनियुक्त ए.एन.एम. को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार ने मिशन रोजगार के अंतर्गत सरकारी विभागों में बिना भ्रष्टाचार, सिफारिश के चयनित अभ्यर्थियों की योग्यता, दक्षता के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने का कार्य किया है, प्रदेश सरकार पूरी निष्ठा के साथ समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति की सेवा कर संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने नव-नियुक्त ए.एन.एम. का

आहवान करते हुए कहा कि आप सब सेवा-भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, आप सब आने

वाले मरीजों के साथ ठीक व्यवहार कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा से बढ़कर है और आप सबके ऊपर गरीब लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की जिम्मेदारी है. आप सब पूरी निष्ठा के साथ पात्रों तक स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि 2017 से पूर्व प्रदेश में सिफारिश, भ्रष्टाचार के बल पर योग्यता को दबाया जाता था, अयोग्य व्यक्ति सिफारिश के आधार पर सरकारी नौकरियां प्राप्त करते थे लेकिन आज प्रदेश में माहौल बदला है, योग्य व्यक्ति को उसकी क्षमता, योग्यता के आधार पर बिना किसी सिफारिश के पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया होने के फलस्वरूप सरकारी नौकरियां प्राप्त हो रही हैं, आज प्रदेश में योग्यता को सम्मान मिल रहा है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन हुआ है, स्वास्थ्य कार्यकत्रियों की कमी के कारण सुदूर ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता था लेकिन अब नवनियुक्त ए.एन.एम. के विभाग में आने के फलस्वरूप स्वास्थ्य सेवाओं को गति मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त ए.एन.एम का आह्वान करते हुए कहा कि आप सब पूर्ण मनोयोग से अपने कार्यों को अंजाम दें, निःस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा करें चिकित्सक से ज्यादा मरीज की देखभाल की जिम्मेदारी आप सबके ऊपर है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए नव नियुक्त ए. एन.एम. से कहा कि आप सब स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है, आपके कंधों पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है. आप सब तन्मयता से अपने कार्यों को अंजाम दें, यदि कोई समस्या आये तो संज्ञान में लायें, आपकी समस्या का सर्वोच्च प्राथमिकता पर निदान होगा।

उन्होने नव-नियुक्त ए.एन.एम. सुमित्रा सिंह, नीतू सिंह, अलका, सीमा, संगीता पाल, पिंकी दिवाकर, किरन, पूजा, लक्ष्मी देवी, रंजना सागर, आरती यादव, सुमन, अनीता यादव, सुधा, सपना शाक्य, वीर वाला, विमला, रजनी, सोनी, निशा, शशि बाला, बेवी सिंह को नियुक्ति पत्र वितरित किये। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कलेक्टर सैयद सानिया सोनम एजाज, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव राव बहादुर, डॉ. अनिल वर्मा, डी.एम.सी. यूनिसेफ संजीव पांडेय, डी.पी. एम. संजीव सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र गौर ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!