नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Ayodhya News:DM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान दिवस का आयोजन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Ayodhya News:DM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान दिवस का आयोजन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता ::अयोध्या::फूलचन्द्र   {C01} :: Published Dt.19.07.2023 ::Time-8:20PM::DM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान दिवस का आयोजन :बहुजन प्रेस-संपादक: मुकेश भारती :www.Bahujan india24news.com


poolchandra
Bureau Report- Phoolchandra

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983


Ayodhya News।Date:19 Jully।  ब्यूरो रिपोर्ट :फूलचन्द्र ।(Month Jully 2023- Ayodhya News Serial: Weak -03::09Days to 15Days: No-22) (Year 2023 -News No:154)


DM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान दिवस का आयोजन

19 जुलाई अयोध्या। जिला अधिकारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें किसानों की तरफ से भारतीय किसान यूनियन द्वारा बिंदुवार समस्याओं को रखा गया जिसको संबंधित अधिकारियों द्वारा समाधान कराया गया ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार माह के प्रत्येक तृतीय बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया जाता है जिसके क्रम में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिलाधिकारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव, उपनिदेशक कृषि डॉ संजय त्रिपाठी, भूमि संरक्षण अधिकारी सुभाष वर्मा सहित नहर ,बिजली, गन्ना, पशु विभाग व तमाम कृषि से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा, जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ,प्रदेश सचिव सूर्यनाथ वर्मा द्वारा बिंदुवार किसानों की समस्याओं को रखा गया जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को समाधान का निर्देश दिया।
गन्ना सर्वे में पारदर्शिता लाने तथा फर्जी सट्टे को समाप्त करना ,अनपेड़ गन्ना मूल्य का भुगतान करने का आदेश जिलाधिकारी महोदय ने दिया, भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि गौशालाओं से सांडों को छोड़ दिया जाता है जिस पर रोक लगाया जाए, वर्तमान समय में बार-बार ट्रिप होने के कारण विद्युत आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है। जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं को गुणवत्ता पूर्वक समाधान कराया जाए किसान दिवस में कई दर्जन किसान उपस्थित रहे। किसान दिवस में ग्राम राजापुर विकासखंड मया निवासी सर्वजीत वर्मा के चाचा गुरदीन वर्मा की मृत्यु 03 मई को घर पर ग्राम राजापुर माफी में हो गई थी समय से ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ उप जिलाधिकारी महोदय से भी आदेश कराकर विकासखंड पर जमा करने के बाद भी मृतक प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि राजापुर माफी की सेक्रेटरी दीपमाला सिंह जिनके पति उच्च न्यायालय लखनऊ में नौकरी करते हैं की धौंस जमाकर ब्लॉक पर व गांव में नहीं जाती हैं और जनता के साथ पूरी गुंडई करती हैं जिनके कार्यशैली के कारण मृतक प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है।

ब्यूरो चीफ फूलचंद्र अयोध्या

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!