नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Pilibhit News:ट्रांश शारदा क्षेत्र के मुख्य मार्ग की जर्जर हालत से दुःखी होकर क्षेत्र की जनता ने दो जगह किया प्रदर्शन, भीम आर्मी व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सौंपे ज्ञापन : Bahujan News – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Pilibhit News:ट्रांश शारदा क्षेत्र के मुख्य मार्ग की जर्जर हालत से दुःखी होकर क्षेत्र की जनता ने दो जगह किया प्रदर्शन, भीम आर्मी व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सौंपे ज्ञापन : Bahujan News

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :: पीलीभीत ::संतोष कुमार मित्रा  {C018} :: Published Dt.26.07.2023 :Time:9:25PM :: ट्रांश शारदा क्षेत्र के मुख्य मार्ग भूर्जुनियाँ से राम नगर तिरहा , पी. डब्ल्यू. डी. गेस्ट हाउस गाँधीनगर से चीनी मिल संपूर्णानगर तक मुख्य मार्ग जीर्ण शीर्ण जर्जर हालत में आये दिन लोग हो रहे चोटिल :बहुजन प्रेस -सम्पादक :मुकेश भारती : www. bahujan india 24 news .com


जिला संवाददाता :पीलीभीत

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983


Pilibhit News ।  ब्यूरो रिपोर्ट : संतोष कुमार मित्रा । Date : 26 Jully (Month Jully 2023- Pilibhit News Serial: Weak -04::16Days to 22Days: No-8) (Year 2023 News No:34)


ट्रांश शारदा क्षेत्र के मुख्य मार्ग की जर्जर हालत से दुःखी होकर क्षेत्र की जनता ने दो जगह किया प्रदर्शन, भीम आर्मी व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सौंपे ज्ञापन ।

हजारा पीलीभीत : ट्रांश शारदा क्षेत्र के मुख्य मार्ग भूर्जुनियाँ से राम नगर तिरहा , पी. डब्ल्यू. डी. गेस्ट हाउस गाँधीनगर से चीनी मिल संपूर्णानगर तक मुख्य मार्ग जीर्ण शीर्ण जर्जर हालत में होने से आये दिन लोग चोटिल हो रहे हैं जिससे लोगों का गुस्सा फट पड़ा और अलग अलग जगहों पर प्रदर्शन कर थाना हजारा प्रभारी बृजवीर को सौंपा ज्ञापन ।
बताते चलें कि उस मार्ग की दयनीय स्थिति को लेकर क्षेत्र की जनता वर्षों से मुद्दे को उठाती आई है परंतु शासन प्रशासन द्वारा शायद जर्जर मुख्य मार्ग को लेकर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिसे लेकर पूरे क्षेत्र के लोगोँ में रोष व्याप्त है । वहीं छात्रों ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि आये दिन स्कूल जाने में तो लेट होते ही हैं पर राहगीरों द्वारा गड्ढे बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त होते बाल बाल बचते हैं जब तक घर पहुँच नहीं जाते तब तक माँ बाप की साँसे उपर नीचे होती रहती हैं । अब बात आती है मरीजों की तो उनकी दुर्दशा का अंदाजा बड़े बड़े गड्ढों को देख कर लगाया जा सकता है l लोगों ने बताया कि मौलिक सुविधाओं की कमी के कारण लोग इस क्षेत्र में शादी विवाह के रिश्ते करने से कतराने लगे हैं यदि यही स्थिति बनी रही तो परिस्थितियाँ विस्फोटक हो सकती हैं। लोगों का मानना है कि शारदा पार के लोगों के साथ सदैव सौतेला व्यवहार बददस्तूर शासन प्रशासन द्वारा किया जाता रहा है आज भी मौलिक सुविधाओं का टोटा है । जिसे लेकर जनता में मायूसी के साथ रोष भी है आज अलग अलग जगहों का प्रदर्शन बताता है कि यदि इसी तरह मौलिक सुविधाओं से जनता को वंचित किया जाता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब प्रत्येक गाँव से ज्ञापन सौंपा जाने लगेगा ।सड़क के मुद्दे को लेकर आज भीम आर्मी व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबोधित हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन थाना हजारा प्रभारी को सौंपा ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!