Lakhimpur News:समाजसेवी डॉक्टर आइ ए खान ने क्षेत्र की प्रतिभाओं को अंग वस्त्र एवं मैडल देकर किया सम्मानित: Bahujan Press
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :: लखीमपुर खीरी::अमरनाथ {LMP} :: Published Dt.27.07.2023 :Time:8:00PM: आक्रोशित युवाओं का विरोध प्रदर्शन देख अधिकारियों एवं कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी जेसीबी बुलाकर नाली पुलिया की कराई सफाई: बहुजन प्रेस -संपादक -मुकेश भारती
बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983
Lakhimpur News । ब्यूरो रिपोर्ट : अमरनाथ ।। Date:27 Jully (Month Jully 2023- Lakhimpur News Serial: Weak -05):( 23 Days to 31Days)🙁Month Jully News No:07) (Year-2023 News No:43)
समाजसेवी डॉक्टर आइ ए खान ने क्षेत्र की प्रतिभाओं को अंग वस्त्र एवं मैडल देकर किया सम्मानित।
संपूर्णानगर खीरी। (बहुजन प्रेरणा एवं हिंदी दैनिक समाचार पत्र) आइकन ऑफ़ एशिया एवं शाने लखीमपुर से सम्मानित समाजसेवी डा आई ए ख़ान ने क्षेत्र की प्रतिभाओं को अंगवस्त्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। जिन्होंने देश विदेश में क्षेत्र का नाम रौशन किया उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बताते चलें कि, क्षेत्र के जादूगर कुलदीप बरार जिन्होंने अपने जादू के खेल से देश विदेश में क्षेत्र का नाम रोशन किया इनकी जादूगरी के प्रोग्राम दूरदर्शन एम एच 1 आदि कई टीवी चैनल पर भी प्रसारित किए गए एक शो में सबसे ज्यादा जादू दिखाने का अवार्ड भी आगरा में मिला एवं इनके द्वारा जागरूकता के हजारों शो किए जा चुके हैं। जिनको डॉक्टर आइए खान ने अंग वस्त्र एवं मैडल देकर के सम्मानित किया।

क्षेत्र के श्रीदत्त शुक्ला ने वालीबाल में 3 नेशनल इंटर स्टेट, जिला स्तरीय एवं क्षेत्रीय मैच में बहुत सारे पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिनको समाजसेवी डॉ आइए खाने अंग वस्त्र एवं मेडल भेंट देकर सम्मानित किया। कस्बा संपूर्णानगर के राजू पहलवान (राजाराम) ने पहलवानी के क्षेत्र में देश विदेश में बहुत सारे मेडल और इनाम प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिनको डॉक्टर आइए खाने अंग वस्त्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया,
क्षेत्र के उभरते भोजपुरी गायक शशि गुप्ता जो कि जन्म से ही आंख में दिक्कत होने के कारण देख नहीं सकते हैं इनको गायकी बहुत पसंद है इन्होंने क्षेत्र की बहुत सी प्रतियोगिता में भाग लिया और मेडल भी प्राप्त किया है। जिनको डॉक्टर खान ने अंग वस्त्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया।
संपूर्णानगर क्षेत्र के पावर लिफ्टर अमनजोत ने नेशनल एवं क्लासिक में 2 बार प्रथम, स्टेट में चार बार प्रथम और कई बार जिला स्तरीय एवं क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में बहुत सारे मेडल प्राप्त किए अभी तक इनका बेस्ट लिफ्ट 260 kg और टोटल 555 kg रहा है। जिनको समाजसेवी डॉ आइए खाने अंगवस्त्र एवं मेडल देकर के सम्मानित किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
