Pilibhit News: ट्रांस शारदा क्षेत्र में विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रही है कॉमर्स व विज्ञान की उच्च शिक्षा: Bahujan Press
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :: पीलीभीत ::संतोष कुमार मित्रा {C018} :: Published Dt.01.08.2023 :Time:9:25PM :: पीलीभीत में ट्रांस शारदा क्षेत्र में विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रही है कॉमर्स व विज्ञान की उच्च शिक्षा :बहुजन प्रेस -सम्पादक :मुकेश भारती : www. bahujan india 24 news .com

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983
Pilibhit News । ब्यूरो रिपोर्ट : संतोष कुमार मित्रा । Date :01 August (Month August 2023- Pilibhit News Serial: Weak -01::01Days to 07 Days: No-01) (Year 2023 News No:36)
पीलीभीत में ट्रांस शारदा क्षेत्र में विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रही है कॉमर्स व विज्ञान की उच्च शिक्षा
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर उक्त विषय को संचालित करने की मांग मांग पूरी ना होने पर विद्यार्थियों ने दी सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी
पूरनपुर- पीलीभीत :तहसील पूरनपुर हजारा के विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी को एक पत्र भेजकर बताया की हजारा क्षेत्र के मुरैनिया गांधीनगर जो की शारदा नदी के पार है यहां 1 लाख 75 हजार की आबादी के क्षेत्र में कला विषय के विद्यालय है।उन विद्यालयो में विज्ञान व कामर्स की शिक्षा नहीं दी जाती है।विद्यार्थियों को कॉमर्स विज्ञान की शिक्षा के लिए पूरनपुर या पीलीभीत शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ता है।कामर्स तथा विज्ञान की शिक्षा को लेकर यहां पर साक्षरता दर घटती जा रही है। विद्यार्थियों ने बताया ट्रांस शारदा क्षेत्र में राजकीय हाई स्कूल विद्यालय मुरैना गांधीनगर में स्थित है।जो सिर्फ हाईस्कूल तक ही है। विद्यार्थियों ने इंटर मीडियम के विद्यालय की मांग की है। विद्यार्थियों ने बताया क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों या जिले स्तर के किसी भी जनप्रतिनिधि ने ट्रांस शारदा क्षेत्र में गिरते शिक्षा स्तर में सुधार का कोई भी प्रयास नहीं किया,डिग्री कालेज तो क्या एक यहां इंटर कालेज तक नही बनाया गया है।गरीब वर्ग के लोग संसाधनों की कमी के चलते काफी प्रयास के बाद हाईस्कूल तक ही शिक्षा ग्रहण करा पाते हैं, नतीजे में बहुत सी होनहार छात्राएं छात्राएं भी अपनी गरीबी, संसाधनों की कमी और आर्थिक मजबूरी आड़े आने के कारण हाईस्कूल के बाद घरों पर बैठने י को मजबूर हो जाते है। विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी को भेजे हुए पत्र में कहा राजकीय विधालय मौरेनिया गांधी नगर में ही इंटर मीडियम के विज्ञान व कॉमर्स बिषयो संचालन कराने की मांग की है। जल्द समस्या का समाधान ना होने पर ट्रांस शारदा क्षेत्र के सभी विद्यार्थी सड़कों पर उतर कर अपनी मांग पूरी कराने में बाध्य होगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
