नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Mainpuri News: जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति बैठक की बढ़ती सड़क दुघर्टनाएं चिंता का विषय, सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कायर्वाही हो-जिलाधिकारी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Mainpuri News: जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति बैठक की बढ़ती सड़क दुघर्टनाएं चिंता का विषय, सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कायर्वाही हो-जिलाधिकारी

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :: मैनपुरी::वनीश कुमार{C016} :: Published Dt.03.10.2023 :Time:5:10PM :जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति बैठक की बढ़ती सड़क दुघर्टनाएं चिंता का विषय, सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कायर्वाही हो-जिलाधिकारी:बहुजन प्रेस -संपादक : मुकेश भारती  :www. bahujan india 24 news.com 


ब्यूरो चीफ :अवनीश कुमार

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983


Mainpuri News ।ब्यूरो रिपोर्ट :अवनीश कुमार।News Date:03 October (Month October 2023- Mainpuri News Serial: Weak -01)::(From 01Days to 07Days)::(Month October-News No:02):: (Year 2023 -News No:208)


जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति बैठक की बढ़ती सड़क दुघर्टनाएं चिंता का विषय, सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कायर्वाही हो-जिलाधिकारी।

मैनपुरी – जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में विशेष तौर पर परिवहन, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि मार्ग दुघर्टनाओं में कमी लाने के लिए आपस में समन्वय स्थापित कर प्रभावी कायर्वाही करें, यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों, ओवर स्पीड में वाहन चलाने वालों, एयर फोन, अन्य डिवाइस लगाकर वाहन चलाने वालों, हेलमेट, सीट-बेल्ट का प्रयोग न करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कायर्वाही कर उनसे जुमार्ना वसूला जाए, रॉग साइड वाहन चलाने वालों पर कठोरतम कायर्वाही की जाए। उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में अधिकांश मार्ग दुघर्टनाएं रॉग साइड वाहन चलाने, ओवर स्पीड में वाहन चलाने के कारण हो रही है, सम्बन्धित अधिकारी इस ओर ध्यान दें। उन्होंने लोक निमार्ण विभाग के अभियंता को आदेशित किया कि जनपद में जहां भी ब्लैक स्पॉट चिन्हित हुए हैं, उन स्थानों पर तत्काल रिफ्लेक्टर युक्त साइन बोर्ड, सांकेतिक चिन्ह लगवायें।


श्री सिंह ने बैठक में उपस्थित एन.एच.ए.आई., यूपीडा के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की सीमा में एक्सप्रेस-वे, नेशनल हाईवे पर स्पीडोमीटर कैमरे लगायें जाएं साथ ही मुख्य स्थानों पर एंबुलेंस भी उपलब्ध रहे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि माध्यमिक, उच्च शिक्षा के लगभग 50 प्रतिशत छात्र-छात्राएं दुपहिया वाहनों से विद्यालय आते हैं। ऐसे छात्रों को चिन्हित कर उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए, इंटर, महाविद्यालय स्तर के विद्यालयों में निरंतर जागरूकता कायर्क्रम आयोजित हों, सभी प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब गठित किए जाएं, रोड सेफ्टी क्लब में कम से कम 05 छात्र, 02 शिक्षक एवं 01 अभिभावक को नामित किया जाए, विद्यालय में गठित रोड सेफ्टी क्बल के सदस्यों द्वारा छात्रों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करने में मदद ली जाए। उन्होने पुलिस, परिवहन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि यातायात नियमों का पालन करने के लिए संयुक्त रूप से लोगों को जागरूक करें, विशेष तौर पर विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के बीच कायर्क्रम आयोजित कर उन्हें जागरूक किया जाए, लोगों को वाहन चलाते समय सीट-बेल्ट का प्रयोग करने, हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया जाए।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव ने बताया कि जनपद में अब तक बिना हेलमेट का प्रयोग कर दुपहिया वाहन चलाने वाले 578 एवं सीट-बेल्ट का प्रयोग न करने वाले 227 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावित कायर्वाही कर जुमार्ना वसूला गया, ओवरलोड, ओवर स्पीड के तहत 97 वाहनों के विरुद्ध कायर्वाही की गई जबकि नियमों की अनदेखी करने पर 07 व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए। जिलाधिकारी ने गत वर्ष के सापेक्ष इस वषर् माह अगस्त तक सड़क दुघर्टनाओं के तुलनात्मक आंकड़ों की जानकारी करने पर पाया कि जनवरी 2022 से अगस्त 2022 तक 397 सड़क दुघर्टना हुईं। जिसमें 240 व्यक्तियों की मृत्यु हुई जबकि इस वषर् माह अगस्त तक भी 397 ही मागर् दुघर्टनाएं घटित हुई है, जिसमें 202 व्यक्तियों की मौत हुई है। सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने के लिए जनपद में कुल 32 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 22 पर कार्य कराया जा चुका है, शेष पर बजट प्राप्त होते ही कायर् कराया जाएगा।
बैठक में नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, क्षेत्राधिकारी यातायात संजय वर्म, जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, अधिशाषी अभियंता लोक निमार्ण, एन.एच.ए.आई., यूपीडा के प्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों केे प्रबन्धक, प्राचायर् आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!