Ayodhya News:भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या द्वारा जिला अधिकारी को संबोधित 21 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन
1 min read
भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::अयोध्या::फूलचन्द्र {C01} :: Published Dt.12.10.2023 ::Time-8:30PM::भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या द्वारा जिला अधिकारी को संबोधित 21 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन :बहुजन प्रेस-संपादक: मुकेश भारती :www. Bahujan india 24 news.com

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983
Ayodhya News। ब्यूरो रिपोर्ट :फूलचन्द्र ।Date:12October। (Month October 2023- Ayodhya News Serial: Weak -02)::( 08 Days to 015 Days)(October Month-News No-21) (Year 2023 -News No:197)
12 अक्टूबर अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या द्वारा जिला अधिकारी को संबोधित 21 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन तथा मुख्य अभियंता विद्युत मध्यांचल जोन को 14 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर एक हफ्ते के अंदर समाधान की मांग किया है समाधान न होने की दशा में दिनांक 20 अक्टूबर 2023 को मुख्य अभियंता के कार्यालय पर किसान पंचायत करने की चेतावनी दी है।
उक्त के संबंध में भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में अपर जिला अधिकारी प्रशासन से मिलकर 21 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर तथा बिजली से संबंधित 14 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन मुख्य अभियंता विद्युत मध्यांचल जोन को सौंपकर समस्या समाधान की मांग की गई है।

जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में छुट्टा जानवरों से खेती व घटनाओं को बचाने, 1 नवंबर से चीनी मिल चलाने, न्याय पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र खोलने, आलू का बीज एफ-1 उपलब्ध कराने सहित तमाम राजस्व के मामले तथा मुख्य अभियंता विद्युत को दिए गए ज्ञापन में मुख्य रूप से सिंचाई हेतु फ्री बिजली देने तथा ट्यूबेलो पर मीटर ना लगाने, सामान्य योजना में विद्युत कनेक्शन दिए जाने, घरेलू लाइन से ट्यूबेल कनेक्शन दिए जाने, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक मांह मीटर रीडिंग कराए जाने तथा बिजली से संबंधित तमाम व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोपा गया है।
भारतीय किसान यूनियन अधिकारियों से अपेक्षा किया है एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान कर दिया जाए समाधान न होने की दशा में 20 अक्टूबर 2023 को मुख्य अभियंता विद्युत मध्यांचल जोन के कार्यालय पर किसान महापंचायत करने की चेतावनी दी है।
प्रतिनिधिमंडल में घनश्याम वर्मा राष्ट्रीय सचिव, राम गनेश मौर्य जिला अध्यक्ष, रामप्रताप गुप्ता, रामकुमार, भूपेंद्र कुमार दुबे एडवोकेट शामिल रहे। ब्यूरो चीफ फूल चन्द्र अयोध्या*
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
