Ayodhya News:विश्व मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर पंडित समरजीत द्वारा दिलाई गई शपथ :बहुजन प्रेस
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::अयोध्या::फूलचन्द्र {C01} :: Published Dt.25.01.2024 ::Time-10:30PM::विश्व मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर पंडित समरजीत द्वारा दिलाई गई शपथ।:बहुजन प्रेस-संपादक: मुकेश भारती :www. Bahujan india 24 news.com

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983
Ayodhya News। ब्यूरो रिपोर्ट :फूलचन्द्र । NewsDate:: 25 January । (Month January 2024- Ayodhya News Serial: Weak -04)::( 21 Days to 27 Days)(January Month-News No-07) (Year 2024 -News No:07)
Ayodhya News।विश्व मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर पंडित समरजीत द्वारा दिलाई गई शपथ।
अयोध्या ।जिले के बीकापुर विकास खंड क्षेत्र में विश्व मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर समाजवादी संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत ने बृहस्पतिवार को बीकापुर विधानसभा के गुंधौर चौराहे पर लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए ग्रामीणों को शपथ दिलाया। विश्व मतदाता दिवस की शपथ दिलाते हुए पंडित समरजीत ने कहा- विश्व मतदाता दिवस पर आज हम भारत के प्रत्येक नागरिक को बधाई देते हैं।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया के दौरान मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ होते हैं, आपके मताधिकार का प्रयोग करने से देश का लोकतंत्र मजबूत होता है। जिनके एक वोट से सरकारें बनती और बिगड़ती हैं। देश के सभी नागरिकों से उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र की रक्षा करने की अपील की। जिससे देश में लोकतंत्र सदैव मजबूत रहे। इस मौके पर रजनीश वर्मा, विजय पाल, राजिंदर यादव, अनिरुद्ध सिंह, विजय कुमार यादव, अजय वर्मा, चन्द्र शेखर, जोखूराम कोरी, ब्रजेश निषाद आदि मौजूद रहे। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के क्षेत्रीय वनाधिकारी कार्यालय खजुरहट सहित अन्य स्थानों पर भी लोगों द्वारा मतदाता दिवस पर मतदान करने और लोकतंत्र के रक्षा की शपथ ली गई।ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या -फूलचन्द्र
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
