मथुरा: मथुरा जनपद में 31 लाख पौधे लगाए जाएंगे, डीएम ने पर्यावरण समिति की बैठक बुलाई
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
मथुरा : (चंदू मौर्य – ब्यूरो रिपोर्ट )
मथुरा: मथुरा जनपद में 31 लाख पौधे लगाए जाएंगे, डीएम ने पर्यावरण समिति की बैठक बुलाई
मथुरा। जिले में बारिश के समय में इस बार 31 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस वृहद पौधारोपण में न सिर्फ वन विभाग बल्कि सभी विभागों की सहभागिता होगी। सभी विभागों का पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।शुक्रवार को मानसून नजदीक आते ही जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने पर्यावरण समिति की बैठक बुलाई। बैठक में इस वर्ष जनपद में 31 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मथुरा जनपद को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए जाने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
