हापुड़ : भारतीय रेलवे के मुरादाबाद मंडल द्वारा चलाया गया ऑपरेशन चक्रव्यूह
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
हापुड़ : ( चेतन कुमार – ब्यूरो रिपोर्ट )
हापुड़ : भारतीय रेलवे के मुरादाबाद मंडल द्वारा चलाया गया ऑपरेशन चक्रव्यूह
जनपद हापुड़ में सोमवार को मुरादाबाद मंडल के सीनियर डी सी एम रेखा शर्मा के आदेश अनुसार आज हापुड़ जंक्शन पर ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया गया। ऑपरेशन चक्रव्यू का मुख्य उद्देश्य ऐसे यात्रियों को पकड़ना था जो निरंतर बिना टिकट यात्रा करते हैं तथा रेलवे को भारी मात्रा में चूना लगाते हैं। ऑपरेशन चक्रव्यू में हापुड़ जंक्शन पर जिन ट्रेनों का ठहराव था उन सभी ट्रेनों को( लगभग एक दर्जन) को चेक किया गया। जिसके तहत बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों की धरपकड़ की गई तथा उनसे भारी मात्रा में जुर्माना वसूल किया गया रेलवे अधिकारियों को निरंतर सूचना मिल रही थी कि आजकल बहुत यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं जिसके तहत आज यह अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 210 यात्रियों से 110510 रुपयों का जुर्माना वसूल किया गया इस अभियान में सी एम आई रोहित गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सी टी आई मुकेश कुमार, एसपी सिंह, वीके शर्मा, अंबुज, आरपीएफ स्टाफ उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
