गोण्डा :अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराएं अधिवक्ता व बीमा कंपनी के अधिकारी
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
गोण्डा : (राम बहादुर मौर्य – ब्यूरो रिपोर्ट )
गोण्डा :अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराएं अधिवक्ता व बीमा कंपनी के अधिकारी
मा० जनपद न्यायाधीश मयंक कुमार जैन के आदेशानुसार कोविड -19 प्रोटोकाल यथा मास्क, सेनिटाइजर व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए डा0 अनुपमा गोपाल निगम, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गोण्डा की अध्यक्षता में तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी डॉ0 दीनानाथ सप्तम अपर जिला जज एवं श्री कृष्ण प्रताप सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा की उपस्थिति में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गोण्डा में बैठक आयोजित की गयी।जिसमें सचिव द्वारा बीमा कम्पनी के अधिकारी एवं अधिवक्ताओं से अपील की गया कि आगामी 10 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर से सम्बन्धित अधिकतम वादों को नियत कर सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण करावें। इस अवसर पर इंश्योरेन्स कम्पनी के अधिवक्ता अरविन्द बिहारी, आशीष तिवारी, विजय श्रीवास्तव, अतुल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
राम बहादुर मौर्य बहुजन इंडिया 24न्यूज़ गोंडा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
