नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खुशहाली की ओर बढ़ रहा बिहार : विजय कुमार चौधरी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

खुशहाली की ओर बढ़ रहा बिहार : विजय कुमार चौधरी

😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
समस्तीपुर : ( – ब्यूरो रिपोर्ट )


खुशहाली की ओर बढ़ रहा बिहार : विजय कुमार चौधरी

 

विद्यापतिनगर में बिहार सरकार के शिक्षा सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार तेजी से खुशहाली की ओर बढ़ रहा है। राज्य के हर इलाके में विकास की बयार बह रही है। बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, आवास, पानी आदि की व्यवस्था कर अब शहरों की भांति बिहार के ग्रामीण इलाकों को भी स्मार्ट बनाने की कवायद तेजी से जारी है। ताकि विकास की परिपाटी को गति प्रदान की जा सके। वें प्रखंड के शेरपुर गांव निवासी जदयू नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता महमूद आलम, शबनम की पुत्री आफसाना के वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार आज शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति की राह पर अग्रसर है। वहीं सरायरंजन विधानसभा के हर इलाके का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर एक नजीर के तौर पर हो रहे हैं। मौके पर जदयू प्रदेश सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह, मो0 शहीदउद्दीन,एमए शबनम, यूथ बिग्रेड के संयोजक पदमाकर सिंह लाला, मो0 हैदर अली, पंसस मो0 अनवर हुसैन, नन्हें, सफर्रूद्दीन, मो0 नेहाल, लड्डन, जदयूअध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह, समाजसेवी हरिश्चंद्र पोद्दार, सुनील कुमार बमबम आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!