कुशीनगर : क्षतिग्रस्त हुआ सड़क चलना हुआ दुश्वार
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
कुशीनगर : (जितेंद्र भारती – ब्यूरो रिपोर्ट )
कुशीनगर : क्षतिग्रस्त हुआ सड़क चलना हुआ दुश्वार
सलेमगढ़/कुशीनगर, नेशनल हाईवे 28 सलेमगढ़ चौराहा से पुरानी बाजार, बहादुरपुर होकर जाने वाली सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाली सड़क है।जो बिहार बॉर्डर को जोड़ती है। बरसात का मौसम में काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुकी है। आए दिन लोग सड़क पर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। देखने से लगता है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है। सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि लोगों का आना जाना लगा रहता हैं।फिर भी सड़क का स्थिति नहीं सुधरी। ग्रामीणों में खराब सड़क के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्राम सभा बहादुरपुर के बीडीसी व समाजसेवी रवीश कुमार पटेल सड़कों पर लगा पानी को अपने हाथों से साफ सफाई करके गड्ढे का पानी कुदाल से काटकर बाहर निकालें। जो समाज में एक अच्छा संदेश है। क्योंकि चुनाव जीतने पर बहुत सारे जनप्रतिनिधि आम जनता का ख्याल भूल जाते हैं। सड़क के रास्ते में पुलिया पड़ता जो काफी दिनों से जर्जर हालत में है। एक पुलिया पर कभी भी कोई दुर्घटना हो सकता है।सभी लोगों का आवागमन इसी सड़क से होता है। उच्य अधिकारियों को इस सड़क पर ध्यान देना चाहिए। ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना नहीं हो।
जितेंद्र भारती पत्रकार सलेमगढ़ कुशीनगर
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
