नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लखीमपुर :: डीएम ने निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन बैकअप हेतु जारी किये निर्देश – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

लखीमपुर :: डीएम ने निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन बैकअप हेतु जारी किये निर्देश

😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेऱणा दैनिक समाचार पत्र :(सम्पादक मुकेश भारती )9161507983
लखीमपुर :(अमरेन्द्र सिंह : ब्यूरो रिपोर्ट)


लखीमपुर :: डीएम ने निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन बैकअप हेतु जारी किये निर्देश

50 बेड से अधिक संख्या वाले निजी हॉस्पिटल को लगाना होगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट डीएम ने निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन बैकअप हेतु जारी किये निर्देश 50 बेड से अधिक संख्या वाले निजी हॉस्पिटल को लगाना होगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट 50 बेड से कम संख्या वाले हॉस्पिटल्स को रखनी होगी ऑक्सीजन बैकअप की सुविधा लखीमपुर खीरी 06 जुलाई 2021 : डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने 50 बेड से अधिक संख्या वाले निजी अस्पतालों को समुचित क्षमता के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की व्यवस्था, 50 बेड से कम संख्या वाले चिकित्सालय में ऑक्सीजन बैकअप सुनिश्चित करने हेतु निर्देश जारी किए।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के व्यतिक्रम की दशा में संबंधित पर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने सीएमओ से इसकी समीक्षा कर तत्काल समीक्षात्मक रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा) उप्र शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल को निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक निजी चिकित्सालय जिनके पास 50 से अधिक बैडस है। वह समुचित क्षमता वाले ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की व्यवस्था अपने यहां सुनिश्चित कराएंगे। 50 से कम बेड्स वाले चिकित्सालय अन्य व्यवस्था ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था रखेंगे। इसके अलावा प्रत्येक अस्पताल अपने यहां इन सुविधाओं का निरंतर अनुरक्षण, इसको चलाने हेतु पर्याप्त प्रशिक्षण व रखरखाव की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएमओ इसकी समीक्षा करके समीक्षात्मक टिप्पणी तत्काल प्रस्तुत करें। इसमें किसी भी प्रकार के व्यतिक्रम की दशा में संबंधित पर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!