गोंडा – राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग की अपील
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र-(सम्पादक मुकेश भारती )9161507983
गोंडा – (राम बहादुर मौर्य – ब्यूरो रिपोर्ट )
गोंडा – राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग की अपील
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग की अपील राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश श्री मयंक कुमार जैन के आदेशानुसार आगामी 10 जुलाई 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय गोण्डा एवं समस्त तहसील स्तर पर किया जा रहा है। जिसमें न्यायालयों / ट्रिब्यूनलों में लम्बित दाण्डिक शमनीय वाद , धारा 138 एन०आई० एक्ट व धन वसूली से सम्बन्धित वाद ,मोटर दुघर्टना प्रतिकर वाद , श्रम एवं रोजगार सम्बन्धी वाद , बिजली , पानी एवं अन्य बिलों के भुगतान से सम्बन्धित वाद , वैवाहिक वाद , भूमि अधिग्रहण वाद , सेवा सम्बन्धित ( भुगतान , भत्ते व सेवानिवृत्ति लाभ ) वाद , राजस्व वाद व अन्य दीवानी वाद तथा प्रीलिटिगेशन के अन्तर्गत धारा 138 एन 0 आई 0 एक्ट वाद , धनवसूली वाद , श्रम एवं रोजगार से सम्बन्धित वाद , बिजली , पानी एवं अन्य बिलों के भुगतान के मामले , भरण पोषण के मामले एवं अन्य दीवानी एवं शमनीय अपराधिक वाद का सुलह – समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कृष्ण प्रताप सिंह ने दी है। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी डॉ० दीनानाथ , सप्तम अपर जिला जज द्वारा जनपद के समस्त न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों से आग्रह किया गया है कि वे अपने- अपने न्यायालयों में लम्बित वादों में से अधिकतम वाद इस लोक अदालत में नियत करना सुनिश्चित करें और उनके सम्मन व नोटिस अविलम्ब जारी करें , जिससे नियत तिथि से पूर्व उनका तामीला न्यायालयों में प्राप्त हो सके , जिससे अधिक – अधिक मामलों का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने समस्त वादकारियों से अपील है कि वे आगामी 10 जुलाई 2021 को कोविड -19 प्रोटोकाल यथा मास्क , सेनिटाइजर व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सम्बन्धित न्यायालय / ट्रिब्यूनल में पंहुचकर राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों का निस्तारण कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग करें।
राम बहादुर मौर्य बहुजन इंडिया 24न्यूज़ गोंडा।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र-(सम्पादक मुकेश भारती )9161507983
गोंडा – (राम बहादुर मौर्य – ब्यूरो रिपोर्ट )
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
