अयोध्या – सड़क हादसे में नेपाल देश के दो नवयुवकों की हुई दर्दनाक मौत
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र-(सम्पादक मुकेश भारती )9161507983
अयोध्या- (अंकित चौधरी – ब्यूरो रिपोर्ट )
अयोध्या – सड़क हादसे में नेपाल देश के दो नवयुवकों की हुई दर्दनाक मौत
सड़क हादसे में नेपाल देश के दो नवयुवकों की हुई दर्दनाक मौत बीती गुरुवार की रात अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर अयोध्या सुल्तानपुर जनपद के जमोली बार्डर के समीप सड़क हादसे में दो नेपाली नागरिकों की हुई दर्दनाक मौत। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल से आ रही लग्जरी बस को पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया।घटना में बस में सवार दर्जनों लोगों को चोटें आई।सभी घायलों को रात लगभग 2 बजे कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां मौके पर मौजूद डॉ0 सफीकुर रहमान ने दो नवयुवकों को मृत घोषित कर दिया,जबकि बाकी घायलों को सीएचसी कूरेभार पर इलाज चल रहा है।घटना में मृतकों की पहचान महेंद्र भूषाल 15 वर्ष निवासी गिदरपुर थाना शान्ती बाजार जिला बरदिया नेपाल व प्रेम चलोने 36 वर्ष उदय चलोने निवासी कालिकास्थान थाना विनायक नेपाल देश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग नेपाल से हैदराबाद जा रहे थे।स्थानीय पुलिस मृतकों के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई में जुटी है।
अंकित चौधरी बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार अयोध्या
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र-(सम्पादक मुकेश भारती )9161507983
अयोध्या- (अंकित चौधरी – ब्यूरो रिपोर्ट )
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
