|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र-(सम्पादक मुकेश भारती )9161507983
मथुरा – ( विजय कुमार – ब्यूरो रिपोर्ट )
मथुरा – दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास
दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास बलिया। बलिया जिले की एक अदालत ने दो नाबालिग बहनों के साथ बलात्कार करने के एक आरोपी को बृहस्पतिवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 दिसम्बर 2020 को क्रमश: सात और नौ वर्ष की दो सगी बहनों के साथ सरफराज खान ने कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि बच्ची की माँ की शिकायत पर सिकंदरपुर थाना में सरफराज खान के विरुद्ध विभिन्न कानूनों के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया और न्यायाधीश शिव कुमार द्वितीय ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी सरफराज खान को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा 32 हजार रुपये का जुमाना लगाया।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र-(सम्पादक मुकेश भारती )9161507983
मथुरा – ( विजय कुमार – ब्यूरो रिपोर्ट )
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
