अयोध्या : परिजनों का आरोप फीडर चालक की लापरवाही से गई जान
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा -दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
अयोध्या : (अंकित चौधरी – ब्यूरो रिपोर्ट )
अयोध्या : परिजनों का आरोप फीडर चालक की लापरवाही से गई जान,
अयोध्या हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात संविदा कर्मी चन्द्र दत्त तिवारी निवासी हरिहरपुर(मौरावां)हैरिंगटनगंज पेट्रोल पंप के पीछे एल टी लाइन पर कार्य कर रहा था।कि अचानक बिजली आ जाने से करंट की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी। उपकेंद्र के जे ई रवि सिंह ने बताया कि फीडर चालक उपकेंद्र से फरार है।संविदाकर्मी लाइनमैन के परिवार को आर्थिक सहायता के साथ अन्य जो भी सुविधाए होंगी दिलाई जाएगी।फिरहाल ग्राम प्रधान धमेंद्र मिश्र की मौजूदगी में ग्रामीणों विभागीय अधिकारी के आने के बाद ही लाश पोस्टमार्टम भेजने की बात कर रहे हैं।लगभग तीन घन्टे बाद पहुँचे जेई से परिजनों की दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग।जब तक नहीं दर्ज होगी प्रथम सूचना रिपोर्ट तब तक लाश नहीं उठेगी ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
