बलरामपुर : मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पुलिस जख्मी
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा -दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
बलरामपुर : ( बी०पी० बौद्ध – ब्यूरो रिपोर्ट )
बलरामपुर : मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पुलिस जख्मी
आरोपित पर कई मामलों में दर्ज है मुकदमा, अंधेरे का फायदा उठाकर एक साथी हुआ फरार
बलरामपुर। (बी०पी० बौद्ध, ब्यूरो रिपोर्ट) जनपद अन्तर्गत कोतवाली उतरौला की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार के इनामी आरोपित गग्गे उर्फ नौशाद अली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। आरोपित का पीछा करने के दौरान कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार भी जख्मी हुए हैं। जिनका इलाज संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर में चल रहा है। जहाँ उसकी हालत सही होने की बात कही जा रही है। आरोपित कै कब्जे से एक बाइक, एक 22 बोर तमंचा, दो कारतूस के खोखे व पाँच जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।उतरौला कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार भोर चार बजे बदलपुर फायर स्टेशन के पास आरोपित की घेराबंदी की गई। वह पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा। रोकने पर उसने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। गोली गग्गे के पैर में लगी, जिससे वह बाइक से गिर गया। पुलिस टीम ने बिना देर किए उसे दबोच लिया। हालांकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। उसका पीछा करने के दौरान कॉन्स्टेबल प्रदीप सिंह के हाथ में चोटें आईं हैं। घायल आरोपित को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के बाद उसकी हालत सही है।पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल व अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ थाना रेहरा बाजार में गोवध अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम समेत हत्या का मामला पहले से ही दर्ज है। उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपित के दूसरे साथी की तलाश के लिए पुलिस टीम व मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही वह भी पुलिस के गिरफ्त में होगा।
खबर संकलन– बी०पी० बौद्ध
जिला ब्यूरो चीफ
बलरामपुर
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
