मैनपुरी :: वर्तमान में हो रही पेय जल न आने की समस्या से नगरवासी बेहद परेशान – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मैनपुरी :: वर्तमान में हो रही पेय जल न आने की समस्या से नगरवासी बेहद परेशान

😊 Please Share This News 😊

 बहुजन इंडिया 24 न्यूज व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983

मैनपुरी : * ( सुजाउददीन – ब्यूरो रिपोर्ट)


मैनपुरी :: वर्तमान में हो रही पेय जल न आने की समस्या से नगरवासी बेहद परेशान

 

अधिकारी मिलते नही साहब . समस्या किसे बताएं कुसमरा :नगर कुसमरा में अक्सर अधिशाषी अधिकारी मौजूद न होने से आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण नही हो पाता है | वर्तमान में हो रही पेय जल न आने की समस्या से नगरवासी बेहद परेशान है | जब समस्या लेकर कोई नगर पंचायत कार्यालय में जाता है तो वहाँ ईओ रविन्द्र प्रताप सिंह मौजूद ही नही मिलते | नगरवासियों ने बताया कि नगर में लगभग एक महीने से सरकारी नलों में पानी नही आ रहा है जिससे इस भीषण गर्मी में लोगो को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है | बताया गया कि जब सरकारी नलो से पानी नही आता है तब वार्डो में लगे हुए हैण्डपम्पो का सहारा लेते है लेकिन कई सरकारी हैण्डपम्पो में हत्थे तक गायब है जिसकी शिकायत कई बार नगर पंचायत कुसमरा को दी गई | लेकिन सभी अधिकारी निष्क्रियता की पराकाष्ठा को दर्शा रहें है , जिसके चलते समस्या आम जनमानस को हो रही है | पानी न आने को लेकर जब जबाव माँगा जाता है तो नगर पंचायत कर्मी रिबोरिंग व मोटर फूंकी होनी होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं | फुंकी मोटर भरवा कर आई और घंटे भर भी नहीं चल पाई। दोबार नलकूप की मोटर फुंकना भ्रष्टाचार की तरफ लोगों को उँगली उठाने के लिए विवश कर रहा है कस्बे के मुकेश कुमार, रॉकी, अनीता देवी, सुनील, दिलशाद, राजीव, आदि का कहना था कि कस्बे की मोटर एक महीने में पांच बार से ज्यादा फुंक चुकी है। जिसके चलते लोगो को इधर उधर जाकर पानी भरना पड़ता है | समस्या कहाँ और किसके समक्ष रखें नगर पंचायत में अधिशाषी अधिकारी हमेशा गायब रहते हैं |


मैनपुरी : * ( सुजाउददीन – ब्यूरो रिपोर्ट)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!