अयोध्या: 19 जुलाई अयोध्या भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा गांधी पार्क सिविल लाइंस में दैनिक जागरण का विरोध किया गया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अयोध्या: 19 जुलाई अयोध्या भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा गांधी पार्क सिविल लाइंस में दैनिक जागरण का विरोध किया गया

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा हिंदी दैनिक समाचार पत्र (संपादक मुकेश भारती) 9161507983
अयोध्या: फूलचन्द्र ब्यूरो रिपोर्ट


अयोध्या: 19 जुलाई अयोध्या भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा गांधी पार्क सिविल लाइंस में दैनिक जागरण का विरोध किया गया

19 जुलाई अयोध्या।भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा गांधी पार्क सिविल लाइंस में दैनिक जागरण समाचार पत्र की प्रतियां जलाकर दैनिक जागरण का विरोध किया गया और संकल्प लिया गया कि कोई भी कार्यकर्ता /पदाधिकारी व किसान दैनिक जागरण समाचार पत्र न तो खरीदेगा और न ही पड़ेगा। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि दैनिक जागरण समाचार पत्र द्वारा गत 8 महीनों से किसान आंदोलन के विरुद्ध भ्रामक एवं गलत समाचार प्रकाशित करके असमंजस की स्थिति पैदा की जा रही है और दिनांक 17-7- 2021 को भाकियू मुख्यालय सिसौली मे हुई किसान पंचायत की न्यूज़ कि भारतीय किसान यूनियन चुनाव लड़ेगी गलत छाप कर निहायत गलत कार्य किया है किसी भी समाचार पत्र का ऐसा कृत्य बहुत ही निंदनीय है जिसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने तय किया है कि कोई भी कार्यकर्ता पदाधिकारी व सदस्य दैनिक जागरण समाचार पत्र ना तो खरीदेगा और ना ही पढेगा जिसके अनुपालन में आज प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करके दैनिक जागरण का विरोध किया गया और प्रतिज्ञा किया गया कि जब तक दैनिक जागरण समाचार पत्र की नियत शुद्ध नहीं होती तब तक बहिष्कार जारी रहेगा
विरोध प्रदर्शन में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अभय राज ब्रह्मचारी ,सूर्यनाथ वर्मा ,फरीद अहमद ,अरविंद यादव ,भागीरथी वर्मा, रेखा रावत ,उषा देवी ,रामगोपाल मौर्य, डॉ राम शकल वर्मा ,राजित राम वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे


न्यूज रिपोर्ट ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!