बलरामपुर *:* एम्बुलेंस कर्मियों ने दिया धरना, आज से चक्का जाम
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ बहुजन प्रेरणा हिंदी दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
बलरामपुर *:* ( बी०पी० बौद्ध – ब्यूरो रिपोर्ट )
बलरामपुर *:* एम्बुलेंस कर्मियों ने दिया धरना, आज से चक्का जाम
एम्बुलेंस कर्मियों ने दिया धरना, आज से चक्का जाम जनपद के संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में तीन दिन से धरना दे रहे एम्बुलेंस कर्मियों के सब्र का बाँध टूट रहा है। रविवार को जिले भर के एम्बुलेंस कर्मियों ने धरने में भाग लेकर आरपार लड़ाई का ऐलान कर दिया। सोमवार से सभी अस्पतालों में एम्बुलेंस का चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है। जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में एम्बुलेंस कर्मियों ने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह जान हथेली पर रखकर मरीजों की सेवा की है, वह सराहनीय है। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि रविवार की रात 12:00 बजे से एम्बुलेंस के चक्के थम जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों की होगी। संगठन मंत्री सूरज पाण्डेय ने कहा कि एडवांस लाईफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवा का संचालन बदलकर कर्मियों के साथ अन्याय किया है। पहले यह जीवीके ईएमआरआई चला रही थी, लेकिन अब चिकित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड को दे दिया गया है। नई कम्पनी अब नई भर्ती कर रही है। और प्रत्येक अभ्यर्थी से 20 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट माँग रही है। राम शंकर सिंह कहा कि ठेका प्रथा को बन्द कर कर्मियों का समायोजन किया जाए। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन देने की बात कही। राजकुमार जायसवाल ने कहा कि एम्बुलेंस कर्मचारियों की कोरोना काल में मौत हुई है। उनके परिवारजनों को 50-50 लाख रुपये बीमा राशि दिलाई जाए। इस धरने में प्रिंस सिंह, बुधराम वर्मा, रमेश मिश्र, अनुज कुमार, अभय वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, अमरनाथ यादव, अमरदीप उपाध्याय, राजेश पाण्डेय, विजय पाठक, राम संवारे पटेल, राम कुमार त्रिपाठी समेत अन्य कई एम्बुलेंस कर्मी शामिल रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
