नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मैनपुरी *:* दहेज में नही मिली कार तो विवाहिता की गला रेतकर कर दी हत्या – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मैनपुरी *:* दहेज में नही मिली कार तो विवाहिता की गला रेतकर कर दी हत्या

😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ बहुजन प्रेरणा हिंदी दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
मैनपुरी *:* (सुजाउददीन – ब्यूरो रिपोर्ट )


मैनपुरी *:* दहेज में नही मिली कार तो विवाहिता की गला रेतकर कर दी हत्या

दहेज में नही मिली कार तो विवाहिता की गला रेतकर कर दी हत्या मायके पक्ष के लोगों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, ससुरालीजन फरार कुरावली/मैनपुरी। क्षेत्र के गांव गंगापुर में रविवार की सुबह एक गर्भवती विवाहिता का शव घर में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद उसके ससुरालवाले भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायका पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने के कारण गला घोंटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नगला अनी निवासी जयराम ने 22 वर्षीय पुत्री गौरी की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी पीयूष पुत्र विशुनदयाल के साथ की थी। रविवार की सुबह नवविवाहिता का शव घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में बेड पर पड़ा मिला। गौरी के मुंह से झाग निकल रहा था। गले पर भी चोट का निशान था। इंस्पेक्टर देवेंद्र नाथ मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के पिता जयराम ने बताया कि 28 फरवरी 2020 को गौरी की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति पीयूष, सास किरण देवी पत्नी विशुनदयाल, ननद अनामिका पुत्री विशुनदयाल अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर आए दिन गौरी को पीटते थे। रविवार की सुबह इन लोगों ने पुत्री की गला घोंटकर हत्या कर दी। जितेंद्र के कहने पर चलती थी किरन देवी कुरावली। मृतका गौरी के पिता जयराम ने बताया कि बेटी की सास किरनदेवी गांव के ही जितेन्द्र पुत्र रामचन्द्र के कहे में चलती थी। जो पिछले दस साल से किरनदेवी के घर पर रह रहा था। इनकी दुकान में दुकान करता है। किरनदेवी के घर में जितेन्द्र का बहुत ज्यादा दखल है। ससुरालियों को जितेन्द्र ही ऑल्टो कार की मांग के लिए उकसा रहा था। आठ माह की गर्भवती थी गौरी, हत्यारों ने ली दो की जान प्रावदा संवाददाता कुरावली। गांव गंगापुर निवासी मृतका गौरी आठ माह की गर्भवती थी। उसकी मौत से मायके पक्ष के लोग दुखी हैं। पिता ने बताया कि बच्चे के जन्म को लेकर गौरी काफी खुश थी। वह अपनी सभी तकलीफों को भूल कर बच्चे के आने का इंतजार कर रही थी। लेकिन ससुरालियों ने उन दोनों को मार डाला।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!