नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बलरामपुर *:* एम्बुलेंस कर्मियों का चक्का जाम, मरीज हो रहे परेशान – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

बलरामपुर *:* एम्बुलेंस कर्मियों का चक्का जाम, मरीज हो रहे परेशान

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
बलरामपुर *:* ( बी०पी० बौद्ध – ब्यूरो रिपोर्ट )


बलरामपुर *:* एम्बुलेंस कर्मियों का चक्का जाम, मरीज हो रहे परेशान

एम्बुलेंस कर्मियों का चक्का जाम, मरीज हो रहे परेशान बलरामपुर। (बी०पी० बौद्ध, ब्यूरो रिपोर्ट) अपनी लम्बित मांगों को लेकर एम्बुलेंस कर्मियों का चक्का जाम दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। बीते 23 जुलाई से धरना दे रहे एम्बुलेंस कर्मियों ने सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी है। एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनकी स्थिति और गम्भीर हो रही है। मरीजों की समस्या को देखते हुए 52 में से पाँच एम्बुलेंस के संचालन की अनुमति संघ ने दी है। 47 एम्बुलेंस के चक्के जाम रहे। एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल से दूसरे दिन भी मरीजों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के मेवालाल तालाब निवासी इसरार अली की पत्नी को सोमवार के दिन जिला महिला चिकित्सालय में बच्चा पैदा हुआ था। मंगलवार को एम्बुलेंस न मिलने से परिवारजनों ने ई-रिक्शा बुलाया। जच्चा-बच्चा को मजबूरन ई-रिक्शा पर हिचकोले खाते हुए घर लौटना पड़ा। कमोबेश यही हाल जनपद के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का भी रहा, जहाँ एम्बुलेंस के अभाव में दुश्वारियां झेलनी पड़ी। कर्मचारियों का किया जाए समायोजन जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102, एवं एएलएस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कोरोना काल के दौरान जब माँ अपने बेटे व पत्नी अपने पति से दूर रहती थी, तब हमारे कोरोना योद्धा कहे जाने वाले कर्मचारियों ने मरीज को एक मीटर से भी कम दूरी में रहकर चिकित्सा सेवाएं प्रदान की हैं। जनमानस की सेवा के बाद भी एम्बुलेंस कर्मचारियों को नौकरी जाने का भय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि एएलएस कर्मचारियों का समायोजन किया जाए। न्यूनतम मानदेय सुनिश्चित करते हुए एनएचएम में शामिल किया जाए। कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान संक्रमण से जान गवांने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। जिला मीडिया प्रभारी आत्मदेव शर्मा ने कहा कि यदि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो, संघ के आह्वान पर एम्बुलेंस सेवाएं अनिश्चित काल के लिए बन्द कर दी जाएंगी। धरने में रामशंकर सिंह, राजकुमार जायसवाल, राजेन्द्र तिवारी, रामकुमार त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्र, अंकिता सिंह, उर्मिला, लक्ष्मी आदि एम्बुलेंस कर्मी उपस्थित रहे।


खबर संकलन– बी०पी० बौद्ध
जिला ब्यूरो चीफ
बलरामपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!