नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बलरामपुर नवनिर्मित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का विधायक ने किया लोकार्पण – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

बलरामपुर नवनिर्मित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का विधायक ने किया लोकार्पण

😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा( दैनिक हिंदी समाचार पत्र) ( सम्पादक मुकेश भारती – संपर्क सूत्र : 9161507983)
बलरामपुर: (बी०पी० बौद्ध – ब्यूरो रिपोर्ट)


          बलरामपुर नवनिर्मित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का विधायक ने किया लोकार्पण

नवनिर्मित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का विधायक ने किया लोकार्पण स्थानीय विकास खंड स्थित ग्राम बैजपुर खुटेहना में निर्मित बृहद गौ संरक्षण केंद्र का विधायक ने किया लोकार्पण नवनिर्मित गौशाला में 300 निराश्रित गोवंश को आश्रय की व्यवस्था किया गया है। एक करोड़ 20 लाख की लागत से लगभग 4 एकड़ में निर्मित बृहद गौ संरक्षण केंद्र का लोकार्पण विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम द्वारा लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर विधायक ने कहां की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गोवंश की सुरक्षा एवं संरक्षण का कार्य बेहतरीन रूप से किया जा रहा है। वृहद गौं संरक्षण केंद्र के निर्माण से ग्रामीणों एवं किसान भाइयों को बेसहारा जानवरों से निजाद मिलेगी। विधायक द्वारा ग्रामीण वासियों से गौ संरक्षण केंद्र के संचालन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित किए जाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि जो सक्षम है वे गोवंश को सड़कों पर निराश्रित ना छोड़ें, भारतीय संस्कृति में गौमाता पूजनीय है, गौ माता की घर में सेवा करें।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह ने बताया कि 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से 4 एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित इस बृहद गौ संरक्षण केंद्र में 300 गोवंश को संरक्षित किया जाएगा।इस अवसर पर बृजेंद्र तिवारी, अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड, नोडल अधिकारी गौशाला बलरामपुर डॉ परमहंस राय, डिप्टी सीवीओ बलरामपुर सदर डॉ० एस०के० कटियार, ग्राम प्रधान अरुण सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी सहित कर्मचारीगण तथा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!