नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समस्तीपुर अपराधियों का दुस्साहस बस स्टैंड के संचालक पूर्व मुखिया शशिनाथ झा की गोलिमारकर हत्या – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

समस्तीपुर अपराधियों का दुस्साहस बस स्टैंड के संचालक पूर्व मुखिया शशिनाथ झा की गोलिमारकर हत्या

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
समस्तीपुर : (जकी अहमद – ब्यूरो रिपोर्ट  )


    समस्तीपुर अपराधियों का दुस्साहस बस स्टैंड के संचालक पूर्व मुखिया शशिनाथ झा की गोलिमारकर हत्या

अपराधियों का दुस्साहस , मुसरीघरारी बस स्टैंड के संचालक पूर्व मुखिया शशिनाथ झा की गोलिमारकर हत्या,क्षेत्र में दहशत का माहौल। समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। यहां अपराधियों ने सरायरंजन प्रखण्ड क्षेत्र के लोकप्रिय मुखिया शशिनाथ उर्फ शशि झा की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीँ इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मुसरीघरारी चौराहे पर आगजनी कर एन एच – 28 को जाम कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है।  मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के सरायरंजन प्रखण्ड क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग पंचायत की है। जहां शुक्रवार की सुबह मुखिया शशि झा बखरी गांव में गए थे। इसी दौरान वहां आये दो बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी है। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। वहीं, अपराधी गोली मारने के बाद घटनास्थल से भागने में सफल रहे।  वहीँ इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मुसरीघरारी चौराहे पर आगजनी कर एन एच – 28 को जाम दिया है। लोगों ने मुसरीघरारी चौक एवं इसके आसपास के इलाके को पूरी तरह जाम कर दिया है एवं सभीदुकानों को बंद करा दिया है। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और अविलम्ब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!