गोंडा एक दुकान निलंबित, एक को कारण बताओ नोटिस 38 दुकानों पर छापेमारी 16 नमूना गर्हित
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
गोंडा : (राम बहादुर मौर्य ब्यूरो रिपोर्ट )

गोंडा एक दुकान निलंबित, एक को कारण बताओ नोटिस 38 दुकानों पर छापेमारी 16 नमूना गर्हित
एक दुकान निलंबित, एक को कारण बताओ नोटिस 38 दुकानों पर छापेमारी 16 नमूना गर्हित शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी श्री मार्कंडेय शाही द्वारा जनपद में उर्वरक निरीक्षकों की टीम बनाकर उर्वरक के समस्त थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के यहां एक साथ छापेमारी की कार्रवाई कराई गई। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में जिला कृषि अधिकारी जे0 पी0 यादव को सदर एवं करनैलगंज तथा उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिव शंकर चौधरी को मनकापुर एवं तरबगंज में उर्वरक निरीक्षक नियुक्त करते हुए एक साथ समस्त थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापेमारी कराई गई। जिसमें जिला कृषि अधिकारी द्वारा 26 दुकानों पर छापेमारी करते हुए 10 नमूने ग्रहण किए गए एवं एक दुकान को निलंबित कर एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निलंबित दुकान जय माता दी खाद भंडार कर्नलगंज एवं इफ़को ई बाजार परसपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिव शंकर चौधरी द्वारा 12 दुकानों पर छापेमारी करते हुए 6 नमूना गर्हित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि यह छापेमारी की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, इसलिए सभी दुकानदार pos मशीन से ही खाद की बिक्री करें तथा उर्वरक को प्राप्त करते समय ही तत्काल एक्नॉलेजमेंट करें। इसके साथ-साथ यदि कहीं भी किसी प्रकार के नकली उर्वरक की बिक्री या अधिक दर पर उर्वरक की बिक्री करते हुए कोई भी दुकानदार पाया जाएगा तो उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
राम बहादुर मौर्य बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ गोंडा
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
