नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुशीनगर बसपा के विधानसभा अध्यक्ष समरेंद्र सिंह सैंथवार ने मांग किया है कि किसानों को उचित मुआवजा मिले – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

कुशीनगर बसपा के विधानसभा अध्यक्ष समरेंद्र सिंह सैंथवार ने मांग किया है कि किसानों को उचित मुआवजा मिले

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
कुशीनगर : ( अभिमन्यु कनौजिया ब्यूरो रिपोर्ट )


                          लगातार बारिश के चलते फसल को काफी नुकसान
कुशीनगर बसपा के विधानसभा अध्यक्ष समरेंद्र सिंह सैंथवार ने मांग किया है कि किसानों को उचित मुआवजा मिले

 लगातार बारिश के चलते फसल को काफी नुकसान बसपा के विधानसभा अध्यक्ष समरेंद्र सिंह सैंथवार ने मांग किया है कि किसानों को उचित मुआवजा मिले कुशीनगर कप्तानगंज. पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते खेतों में पानी भरने के कारण अधिकांश फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसान इंद्रासन यादव सुभाष सिंह देवेंद्र सिंह नगेंद्र सिंह रामप्यारे भारती अमरजीत सिंह अमृत सिंह कल्पनाथ मिश्रा निरंकार प्रसाद सीरपत प्रसाद ने बताया कि यह क्षेत्र गन्ना का बहुमूल्य माना जाता है लेकिन इस बारिश में क्षति हुई फसलों में किसानों को लागत तो दूर बीज वापिस होने की उम्मीद नहीं हैं।किसानों ने बताया कि क्षेत्र में इस वर्ष सभी प्रकार की खरीफ की फसलें बहुत अच्छी बनी हुई थीं, लेकिन भारी बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कुछ किसानों की तो धान की फसलें भी पूरी तरह से डूब में आने से खराब हो गई हैं। गन्ने का महंगा बीज लेकर बोवनी की थी, लेकिन जैसे ही वर्षा का लगातार होना शुरू हुआ फसल पूरी खराब हो गई। दलहन फसलों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है। किसानो ने बताया की हमारी बहुत कम जमीन है। जैसे-तैसे सब्जी का रोजगार लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं लेकिन लगातार बारिश होने से टमाटर, भटा, मिर्च एवं हरी भाजी की फसल नष्ट हो गई हैं, जिससे हमें आजीबिका चलाने की चिंता हो रही है। मौसम की मार से सभी ओर किसान बेहाल है। बसपा नेता समरेंद्र सिंह सैंथवार ने बताया कि क्षेत्र में कृषि विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों का किसानों को सहयोग नहीं मिल रहा है। योजनाओं एवं सलाह के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। वर्तमान में किसानों को कृषि विभाग के कर्मचारियों की सलाह की आवश्यकता है लेकिन बह उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। बसपा नेता समरेंद्र सिंह सैंथवार का कहना है यदि प्रकृति की मार से किसान काफी पीड़ित है अतिवृष्टि से फसलों में भारी क्षति हुई हैं। शासन-प्रशासन से शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की हैं।


पत्रकार अभिमन्यु कनौजिया क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर उत्तर प्रदेश

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!