नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोरखपुर अंधविश्वास बेटे को पेट दर्द की शिकायत पर सोखा के पास ले गया पिता मासूम के चेहरे को अगरबत्ती से जलाया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

गोरखपुर अंधविश्वास बेटे को पेट दर्द की शिकायत पर सोखा के पास ले गया पिता मासूम के चेहरे को अगरबत्ती से जलाया

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक- मुकेश भारती :सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
गोरखपुर : ( अवधेश कुमार – ब्यूरो रिपोर्ट )


                 गोरखपुर अंधविश्वास बेटे को पेट दर्द की शिकायत पर सोखा के पास ले गया पिता मासूम के चेहरे को अगरबत्ती से जलाया

अंधविश्वास: बेटे को पेट दर्द की शिकायत पर सोखा के पास ले गया पिता, झाड़ फूंक में मासूम के चेहरे को अगरबत्ती से जलाया , सरहरी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सियरामपुर टोला टेनदाद का मामला मामला। बच्चे की हालत खराब होने पर पिता ने दी थाने में सूचना। जांच में जुटी पुलिस। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिया थाना क्षेत्र के सरहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत झाड़-फूंक करने वाले कथित सोखा का अमानवीय चेहरा सामने आया है। ग्रामसभा सियरामपुर टोला टेनदाद निवासी कन्हैया ने अपने बीमार बेटे को झाड़-फूंक के लिए थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही ग्रामसभा ठाकुरपुर नंबर दो के एक कथित सोखा के पास ले गया। सोखा ने झाड़-फूंक के नाम पर छह वर्ष के बच्चे का पूरा चेहरा अगरबत्ती से जला दिया। इससे बच्चे की हालत खराब हो गई। इसकी सूचना बच्चे के पिता ने सरहरी चौकी को दी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सोखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम सभा सियरामपुर टोला टेनदाद निवासी कन्हैया का छह वर्षीय पुत्र कृष्णा के पेट में कुछ दिनों से दर्द हो रहा था। कन्हैया ने अपने बेटे का इलाज कई जगह कराया लेकिन बीमारी ठीक नहीं हो रही थी। इसी बीच किसी ने बताया कि बच्चे को जादू टोना कर दिया गया है। किसी सोखा को दिखा दो, हो सकता वह बच्चे को ठीक कर दे। कन्हैया अपने बीमार बेटे को झाड़-फूंक कराने के लिए ठाकुरपुर नंबर दो के टोला बोहा निवासी मोहित निषाद पुत्र शिवचरण के पास झाड़-फूंक कराने ले गया। आरोप है कि मोहित ने झाड़-फूंक के नाम पर अगरबती से कृष्णा के पूरे चेहरे को दो दिनों से जलाता रहा, जिससे कृष्णा की हालत खराब होने लगी। रविवार को इसकी सूचना कृष्णा के पिता कन्हैया ने सरहरी चौकी पर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर सोखा को पकड़कर उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!