नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोरखपुर में कोविड गाइडलाइंस के अनुसार मुहर्रम मनाया जा रहा है – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

गोरखपुर में कोविड गाइडलाइंस के अनुसार मुहर्रम मनाया जा रहा है

1 min read
😊 Please Share This News 😊
सम्पादक- मुकेश भारती

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक- मुकेश भारती :सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
गोरखपुर : ( अवधेश कुमार – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनाँक 20 /08 2021 दिन शुक्रवार


                              गोरखपुर में कोविड गाइडलाइंस के अनुसार मुहर्रम मनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कोविड गाइडलाइंस के अनुसार मुहर्रम मनाया जा रहा है। यहां कर्बला के 72 शहीदों के गम में 10वीं मुहर्रम पर शुक्रवार को शहर का माहौल पूरी तरह  गमगीन हो रहा। इमाम के चाहने वालों ने मातम कर शहजादी को पुरसा पेश किया। घरों में गूंजती या हुसैन की सदाओं के बीच महिलाओं ने पूरी रात मातम कर कर्बला के शहीदों का गम मनाया। बता दें कि इस्लाम में मुहर्रम से ही नए साल की शुरुआत शुरूआत होती है। लेकिन कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन का पालन करते हुए सरकार ने मुहर्रम के जुलूस पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसे में मुस्लिम समाज के लोगों ने कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करते हुए घरों में ही त्यौहार मना रहे हैं। यहां मियां बाजार स्थित इमामबाड़ा में लोगों ने बाबा रोशन अली शाह की मजार पर फातिया पढ़ा। मौजूद लोगों ने कहा कि कोविड-19 गाइडलाइंस का पूरा तरीके से पालन किया जा रहा है। बारी-बारी से लोग मजार पर आकर फातिहा पढ़कर यहां ताजिया चढ़ा रहे हैं। इस दौरान लोग गेट के बाहर से इमामबाड़े में स्थित सोने-चांदी की ताजिया का भी दीदार करते रहे। वहीं, हर साल यहां इमामबाड़े में लगने वाला मेला भी इस साल नहीं लगा।


नया ताजिया झरनी गीत विडियो

 


किरण सिंह राखी गीत – विधाता दिहल ना एगो भाई

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!